तिरंगा यात्रा को लेकर कल भाजपा की बैठक

तिरंगा यात्रा को लेकर कल भाजपा की बैठक

 

राजनांदगांव :  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के आव्हान पर पूरे देशभर में हर-घर तिरंगा व तिरंगा यात्रा को लेकर जिला भारतीय जनता पार्टी भी मंडल से लेकर शक्ति केन्द्रों व बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने का कार्य प्रारंभ कर दिया है, इसके लिए बूथ स्तर पर कार्य योजना बनाई जा रही है। इसे लेकर पार्टी की जिला स्तर पर एक बैठक कल दिनांक 08 अगस्त को सुबह 11.00 बजे जिला भाजपा कार्यालय जी.ई.रोड में आयोजित की गई है।

भाजपा मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार हर-घर तिरंगा यात्रा के जिला संयोजक मूलचंद लोधी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि बैठक में हर-घर तिरंगा व तिरंगा यात्रा को लेकर बनाई गई कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जायेगा। इस बैठक में जिला भाजपा के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष व मंडल महामंत्री, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष व महामंत्री एवं जिला पदाधिकारी तथा तिरंगा यात्रा की जिला टीम, तिरंगा यात्रा की मंडल टीम व विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के जिला संयोजक एवं सहसंयोजकों को बुलाया गया है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments