शांतिनगर में सावन महोत्सव की धूम : कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व सांसद मधुसूदन यादव ने  प्रतिभागियों को बांटे पुरष्कार

शांतिनगर में सावन महोत्सव की धूम : कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व सांसद मधुसूदन यादव ने प्रतिभागियों को बांटे पुरष्कार

राजनांदगांव :  विगत दिनों छत्तीसगढ़ का प्रथम लोक पर्व "हरेली" के त्योहार पर चिखली क्षेत्र के शांतिनगर स्थित सर्व समाज मांगलिक भवन में कैलाश धाम मंदिर समिति से जुड़ी महिलाओं ने पूर्व सांसद मधुसूदन यादव के मुख्य अतिथि में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया।इस दौरान कुर्सी दौड़, जलेबी दौड़, खो- खो,बोरा दौड़ म्यूजिकल गुब्बारा ,मटका फोड़ लम्बी दौड़  सहित गायन स्पर्धा  भी आयोजित की गई, जिसमें बहुतायत संख्या में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।गायन प्रतियोगिता में नीलकंठ महादेव मंदिर ग्रुप प्रथम स्थान हेमलता प्रजापति दूसरा स्थान सरिता हुकरे तीसरे स्थान।कुर्सी दौड़ में प्रथम स्थान परमिला साहू, द्वितीय प्रीति पटेल, तृतीय स्थान सुनीता यादव।म्यूजिकल गुब्बारा में वंदना वर्मा पहला स्थान, छाया सिमनकर दूसरा स्थान, अमृता तीसरे स्थान पर।मटका फोड़ में सपना साहू पहला स्थान द्वितीय स्थान भुनेश्वरी वर्मा,खिलेश्वरी

तृतीय स्थान।लम्बी दौड़ में क्रांति कोहली प्रथम, दिलेश्वरी साहू दूसरा,शकुन साहू तीसरा स्थान।जलेबी दौड़ में कल्पना साहू प्रथम स्थान, अल्का हाजभिया चम्मच दौड़ आरती ठाकुर पहला स्थान।फुगड़ी प्रतियोगिता में अमृता जगत पहला स्थान, दिलेश्वरी साहू दूसरा स्थान तो शकुन साहू को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। प्रथम, द्वितीय, एवं तृतीय स्थान हासिल करने वाले खेल प्रतिभागियों को सावन महोत्सव के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद मधुसूदन यादव ने   शील्ड भेंटकर पुरस्कार वितरण कर उत्साह वर्धन किया।अपने अतिथि उद्बोधन में पूर्व सांसद मधुसूदन यादव ने आयोजन कर्ताओं को छत्तीसगढ़ के लोक पर्व और प्रथम  हरेली त्योहार की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरेली के  इस अवसर पर कैलाश धाम मंदिर समिति शांतिनगर की महिलाओं द्वारा सावन महोत्सव का आयोजन किया गया वह अपने आप में तारीफें काबिल है।उन्होंने कैलाश धाम समिति को हर संभव मदद  करने का भरोसा दिलाया।कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज सेवी ललित नायडू, सुरेश डेकाटे, सुनील साहू, भागवत निषाद, खुमान वर्मा, जवाहर वर्मा, हेमलता प्रजापति, संध्या जोशी गुड्डी पाल नंदनी सेंगर का  स्मरणीय योगदान रहा।उक्त जानकारी कैलाश धाम समिति के अध्यक्ष ललित नायडू ने दी।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments