रायपुर : राजपूत क्षत्रिय महासभा रहटादाह पंजीयन क्रमांक 1282 की उपसमिति रायपुर दक्षिण की महिला मंडल अध्यक्ष श्री मति आरती राजपूत की अध्यक्षता में 11 अगस्त 2024 को दोपहर 2 बजे बस स्टैंड के सामने भगवान नीलकंठेस्वर मंदिर भाटागांव में भव्य सावन मिलन का आयोजन किया जाएगा । उप समिति रायपुर दक्षिण के महिला सचिव श्री मति रेणुका राजपूत व सांस्कृतिक सचिव श्री मति ममता राजपूत ने बताया कि कार्यक्रम में अध्यक्ष लव सिंह ठाकुर सहित पदाधिकारी गण उप समिति रायपुर दक्षिण उपस्थित रहेंगे ।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत 2 बजे भगवान गणेश जी और भगवान शंकर जी की पूजा अर्चना , आरती के साथ शुरुआत होगी , साथ ही भजन मंडली द्वारा भजन कार्यक्रम भी किया जाएगा श्री मति रेणुका राजपूत व ममता राजपूत ने महिलाओं को हरी कलर की साड़ी में सोलह सिंगार के साथ कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने अपील की है प्रतियोगिता 5 स्टेप में होना है सभी के अपने नंबर है नंबर द्वारा ही प्रतिभागियों में सावन क्वीन चुना जाएगा ।
उक्त कार्यक्रम को लेकर उप समिति रायपुर दक्षिण की महिलाओं में काफी उत्साह है महिला मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री मति तनुजा ठाकुर , उपाध्यक्ष श्री मति सुधा ठाकुर , मंत्री श्री मति चमेली ठाकुर , मंत्री श्री मति लता ठाकुर, कोषाध्यक्ष अनु ठाकुर , सह सचिव शीला ठाकुर , प्रचार सचिव श्री मति कविता परमार , कार्यकारिणी सदस्य राधा ठाकुर , संगठन सचिव श्री मति विभा ठाकुर , कार्यकारिणी सदस्य श्री मति हेमा ठाकुर व सक्रिय सदस्य श्री मति माया ठाकुर कुशालपुर , सक्रिय सदस्य श्री मति गायत्री राजपूत सभी कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हुए है ।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments