शहर में इरफान शेख के जन्मदिन पर जगह-जगह उत्सव

शहर में इरफान शेख के जन्मदिन पर जगह-जगह उत्सव

राजनांदगांव  :  भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष काफी लंबे समय से दायित्व संभाल रहे मोहम्मद इरफान शेख का जन्मदिन उत्सव आज शहर के कई चौक चौराहों पर गंगा जमुनी तहजीब के चलते मनाया गया। 

युवा नेता इरफान का जन्मदिन उत्सव फरहाद चौक में दोपहर 2:00 बजे, मोतीपुर में 3:00 बजे, मोर्चा कार्यालय नदई में रात 7:00 बजे और प्यारेलाल चौक में रात 8:00 से आयोजित था। इरफान शेख के कुशल नेतृत्व और उनकी पार्टी के प्रतिनिष्ठा को देखते हुए उनकी शुभचिंतकों की संख्या शहर जिला में हजारों की संख्या में है। संस्कारधानी की गंगा जमुनी तहजीब आज सड़कों पर बखूबी देखने को मिली है। शहर की प्रमुख सड़क उनके जन्मदिन के बधाई संदेशों वाले होर्डिंग और पोस्टरो से पट गया। बड़ी संख्या में टेलीफोनिक और प्रत्यक्ष मुलाकात में बधाई देने वालों में कई बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं

उल्लेखनीय है कि मोहम्मद इरफान शेख लोकसभा और विधानसभा के जैसे आम चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को जीतने के लिए अपने लाव लश्कर के साथ एड़ी चोटी का जोर लगाया है। जिसमें भाजपा को बड़ी सफलता मिलती रही है। इतना ही नहीं मोहम्मद इरफान शेख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत केंद्र सरकार और डॉ. रमन सिंह तथा विष्णुदेव साय नीत छत्तीसगढ़ राज्य की सरकार द्वारा बनाई गई। जनहितैषी योजनाओं का जनता के बीच प्रचार प्रसार करने तथा उन्हें लाभ दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। यही कारण है कि उन पर पार्टी का भरोसा बढ़ा है। मोहम्मद इरफान शेख को बधाई देने वालों में मुख्य रूप से ज़हीर अब्बास जिला महामंत्री, सिद्दीक बड़गुजर महामंत्री, रफीक खान प्रदेश मंत्री, हैरी जोसेफ उपाध्यक्ष, अफजल खान उपाध्यक्ष, इमरान बिबा उपाध्यक्ष, असलम खान उपाध्यक्ष, अख्तर अली उपाध्यक्ष, नदीम बडगूजर शहर अध्यक्ष, मुस्ताक खान शहर उपाध्यक्ष, पप्पी भाटिया, प्रिंस भाटिया, सतीश रेवतकर, इस्माइल खान जिला मंत्री, नदीम बड़गुजर मंडल अध्यक्ष, सलीम खान मंडल अध्यक्ष, नासिर खान, अफसर खान, भुरू बड़गुजर, मुस्ताक खान, अरशद अली, तबरेज़ खान, आजु सोलंकी, बबलू साहू, राहुल भोईर, आर पी साहू सहित जिला भाजपा और जिला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments