राजनांदगांव : जिला सतनामी सेवा समिति 5041 राजनांदगांव छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनीमाता जी पुण्यतिथि की तैयारी शुरू छत्तीसगढ़ से निर्वाचित प्रथम महिला सांसद रही स्व. मिनीमाता की 52 वी पुण्यतिथि स्मृति दिवस के रूप में मनाई जाएगी। सतनामी समाज की गुरु माता एवं अविभाजित मध्यप्रदेश में छत्तीसगढ़ से चार बार की निर्वाचित प्रथम महिला सांसद रही स्व. मिनीमाता की 52वीं पुण्यतिथि स्मृति दिवस के रूप में मनाई जाएगी। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला सतनामी सेवा समिति 5041 भवन में बैठक हुई। आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष युवराज ढीरहेर और संरक्षक पार्थ गेडरे ने बताया कि मुख्य आयोजन 11 अगस्त को सतनाम भवन में मुख्य मंत्री जी माता जी में मालयार्पण कर गौरव पथ स्थित आडीटोरियम में नव निर्वाचित जिला पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश के मुख्या मान. मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी मुख्य अतिथि होंगे साथ ही राजनांदगांव के लाडले जननायक मान. विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री डॉ. रमन सिंह जी, आरंग विधायक व सतनामी समाज के धर्म गुरू गुरू खुशवंत साहेब जी , सांसद संतोष पाण्डेय जी शिरकत करेंगे जिसकी जानकारी युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष गुलाब चंदेल व जिला महामंत्री हरीश सोनवानी ने दी।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments