छुरिया : ग्राम गेरूघाट में मूड़ा परिक्षेत्र अंतर्गत विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खुज्जी विधायक भोलाराम साहू सम्मिलित हुए। मुख्य अतिथि विधायक भोलाराम साहू ने पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और आदिवासी भवन का लोकार्पण किया। खुज्जी विधायक भोलाराम साहू ने क्षेत्रवासी व जिलावासियों को और विशेषकर आदिवासी समाज के लोगों को विश्व आदिवासी दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। विधायक श्री साहू ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आदिवासी जनजातियो की सुरक्षा और उनके अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए पूरी दुनिया में 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है।जनजाति बाहुल्य प्रदेश होने के कारण छत्तीसगढ़ को जनजातियों की प्राचीन कला और संस्कृति की अनमोल धरोहर विरासत में मिली है। विधायक श्री साहू ने आगे कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आदिवासियों की सांस्कृतिक विरासत को नया आयाम देने के लिए अपनी लगातार प्रयास किया।आदिवासी संस्कृति का परिचय देश दुनिया से करने के लिए प्रदेश में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव जैसे आयोजन की शुरुआत की गई। विश्व आदिवासी दिवस पर सामान्य अवकाश घोषित किया गया। इस अवसर पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमारी सिन्हा,ब्लाक अध्यक्ष राजू सिन्हा, सेक्टर प्रभारी पुष्पा सिन्हा ,सरपंच, ग्रामवासी क्षेत्रवासी व समाज के वरिष्ठजन उपस्थित रहें।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments