सरस्वती आदर्श महिला मंडल छुरा नगर के कार्यक्रम में शामिल हुए राजिम विधायक रोहित साहू 

सरस्वती आदर्श महिला मंडल छुरा नगर के कार्यक्रम में शामिल हुए राजिम विधायक रोहित साहू 

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद / छुरा  : छुरा नगर के सरस्वती आदर्श महिला मंडल द्वारा आयोजित सावन महोत्सव कार्यक्रम में राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू शामिल होकर सभी को पवित्र सावन महीने की शुभकामनायें दी। तथा समिति द्वारा आयोजित सम्मान समारोह व पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल हुए। 

वहीं इस सुंदर आयोजन के लिए सभी आयोजकों को शुभकामनाएं प्रेषित की। एवं विधायक के द्वारा मंडली भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपए राशि की घोषणा भी की गई।

 इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजिम विधायक रोहित साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश साहू, जनपद अध्यक्ष तोकेश्वरी मांझी, नगर पंचायत अध्यक्ष खोमान चंद्राकर, नगर पंचायत उपाध्यक्ष रिंकू सचदेव, पीलू राम यादव, भाजपा युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष सुजल कोठारी के साथ बड़ी संख्या में महिला एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News