विधायक नगर पालिका में महिलाओं का सहारा लेकर नौटंकी करना बंद करें : सविता दरगढ़ 

विधायक नगर पालिका में महिलाओं का सहारा लेकर नौटंकी करना बंद करें : सविता दरगढ़ 

 

डोंगरगढ़:  नगर पालिका में विधायक व कांग्रेसियों द्वारा विगत दिनों किए गए घेराव पर तंज करते हुए भाजपा शहर महिला मोर्चा अध्यक्ष सविता दरगढ़, उपाध्यक्ष लक्ष्मी यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि क्षेत्र की विधायक श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल नगर पालिका में महिला कर्मचारियों का सहारा लेकर नौटंकी करना बंद करें, उनको महिलाओं के प्रति इतनी चिंता है तो पहले महिलाओं को जो 500 रूपये देने का वादा किया गया था, उसे पूरा करें।

कांग्रेस शासन काल में भारी बरसात में शहर के वार्ड नंबर 4 निवासी बीड़ी मजदूरों को घर से बेघर किया गया था, उन बीड़ी मजदूरों को आवास दिलाने के लिए विधायक ने आज धरना प्रदर्शन क्यों नहीं किया। इसी प्रकार लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस द्वारा घर.घर ढिंढोरा पीठ कर महिलाओं से फॉर्म भरवा कर उन्हें 1 लाख देने का वादा किया था, जिसे कांग्रेस पार्टी द्वारा दिलाने की पहल करें। इसी प्रकार क्षेत्र के ग्राम मोहरा में कांग्रेस शासनकाल में महिलाओं बहनों को एलईडी बल्ब प्रशिक्षण देने के नाम पर 50 लाख रूपये का भ्रष्टाचार करके राशि का बंदरबाट किया गया जिस पर विधायक क्यों चुप्पी साधे हुए हैं। भाजपा नेत्रियों ने आगे कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में रेडी-टू ईट योजना का काम महिला बहनों से छिना गया था, जिसे प्रदेश की विष्णु देव साय भाजपा सरकार फिर से शुरू करने की पहल कर रही है।

बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में महिलाओं को 1000 देने का वादा किया था जिसे 6 माह से पूरा कर रही है। इसी प्रकार भाजपा सरकार द्वारा महिलाओं को महतारी बंधन योजना, प्रधानमंत्री आवास, राशन कार्ड, उज्जवला गैस, सरस्वती साइकिल जैसी अनेक योजनाओं का लाभ देकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया जा रहा है, जिसे कांग्रेसी पचा नहीं पा रहे हैं। उन्होंने काम से निकाले गए महिलाओं के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि समय आने पर सभी को काम में रखा जाएगा।

 









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments