कांग्रेसियों द्वारा नगर पालिका का घेराव जनता के साथ महज छलावा

कांग्रेसियों द्वारा नगर पालिका का घेराव जनता के साथ महज छलावा

 

डोंगरगढ़ : नगर पालिका उपाध्यक्ष उमा महेश वर्मा व नेता प्रतिपक्ष अमित छाबड़ा ने संयुक्त रूप से बयान जारी करके कहा कि नगर पालिका में कांग्रेसियों द्वारा महिला कर्मचारियों का सहारा लेकर घेराव करना आने वाले नगर पालिका चुनाव को देखते हुए एक नौटंकी किया गया है। कांग्रेस के नपा अध्यक्ष द्वारा विगत साढ़े 4 साल में केवल 6 बैठके रखी गई, जबकि 3 माह में एक बैठक करने का प्रावधान है। बैठक न होने के कारण नगर का विकास पूरी तरह से रूका हुआ है।

कांग्रेसी नगर पालिका में महिला कर्मचारियों का सहारा लेकर नौटंकी करना बंद करें। कांग्रेस शासन काल में भारी बरसात में शहर के वार्ड नंबर 4 निवासी बीड़ी मजदूरों को घर से बेघर किया गया था, उन बीड़ी मजदूर कि पहले चिंता करें और लोकसभा चुनाव 2024 में इनके द्वारा घर-घर जाकर महिलाओं से फॉर्म भरवा कर उन्हें 1 लाख देने का वादा करके महिलाओं को चलने का काम किया गया और आज भी महिलाएं 100000 मिलने की आशा रखे हुए हैं, जिसे देने के लिए कांग्रेस पार्टी पहल करें। उन्होंने आगे कहा कि नगर पालिका में कांग्रेसियों द्वारा महिलाओं का सहारा लेकर धरना प्रदर्शन व भजन कीर्तन करने के लिए जितना समय दिया गया, अगर उतना ही समय 24 वार्डों में पहुंच वार्डवासियों की समस्याओं से अवगत होते तो वार्ड की समस्या कई हद तक दूर होती।

भाजपा नेताओं ने आगे कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी व प्रदेश की विष्णु देव साय भाजपा सरकार अपने घोषणा पत्र में महिलाओं को 1000 देने का वादा किया था, जिसे 6 माह से पूरा कर रही है, जिससे प्रदेश की महिलाएं अपने को आत्मनिर्भर महसूस कर रही है, इसी प्रकार भाजपा सरकार द्वारा महिलाओं को महतारी बंधन योजना, प्रधानमंत्री आवास, राशन कार्ड, उज्जवला गैस, सरस्वती साइकिल जैसी अनेक योजनाओं का लाभ महिलाओं को दिया जा रहा है, जिसे कांग्रेसी पचा नहीं पा रहे हैं और आए दिन नौटंकी करके क्षेत्र की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे है। 

 









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News