विश्व हिंदू परिषद गरियाबंद जिले की बैठक संपन्न,वीएचपी के 60 वर्ष पूर्ण होने पर स्थापना दिवस पर चर्चा

विश्व हिंदू परिषद गरियाबंद जिले की बैठक संपन्न,वीएचपी के 60 वर्ष पूर्ण होने पर स्थापना दिवस पर चर्चा

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद : गरियाबंद जिले के विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक शिशु मंदिर, गरियाबंद में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के पूर्व कार्यों की समीक्षा की गई और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा हुई। बैठक में प्रमुख रूप से प्रांत के संगठन मंत्री नंददास ने संगठन की कार्ययोजना और आचार पद्धति पर ध्यान केंद्रित किया।

संगठन के विषयों को आगे बढ़ाते हुए प्रांत मंत्री श्री विभूति भूषण पांडेय  ने बताया कि संगठन के 60 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सभी प्रखंडों (विकासखंडों) में एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में राम मंदिर अभियान से जुड़े सभी हिंदू समाज को सम्मिलित किया जाएगा। संतों के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम 25 अगस्त से 01 सितंबर तक पूरे देश में मनाया जाएगा, जिसमें जिले सहित पूरे देश के सभी कार्यकर्ताओं को तत्परता से कार्य करना है। 

हिंदू समाज को जागरूक करने के लिए धर्मांतरण और लव जिहाद जैसे मुद्दों पर कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया गया। संगठन को और अधिक सक्रिय करने के लिए नए कार्यकर्ताओं का चयन किया गया। 

बैठक में निम्नलिखित पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई-
गरियाबंद जिला समिति
   सुभाष दौरा (उपाध्यक्ष)
  - सुश्री निराली यादव (दुर्गावाहिनी जिला संयोजिका)
  - अमन शर्मा (जिला सत्संग प्रमुख)
  - अमित साहू (जिला अखाड़ा प्रमुख)
  - भानु साहू (जिला धर्म प्रसार प्रमुख)
  - कुणाल साहू (जिला सुरक्षा प्रमुख)
  - विकास शर्मा (जिला सह गौरक्षा प्रमुख)देवभोग प्रखंड कार्यकारिणी
  - विकास उपाध्याय (प्रखंड अध्यक्ष)
  - सुशील यादव और हेम नारायण ठाकुर (उपाध्यक्ष)
  - युगांत सिन्हा (प्रखंड मंत्री)
  - गोविंदा नागेश और भूपेंद्र साहू (सह मंत्री)
  - नारायण पारी (प्रखंड संयोजक)
  - लिकेश वैष्णव और आकाश प्रधान (सह संयोजक)
  - योगेश बिसी (गौरक्षा प्रमुख)
  - यूशु कश्यप (सह गौरक्षा प्रमुख)
फ़िंगेश्वर प्रखंड
  - योगेश देवांगन (प्रखंड अध्यक्ष)
  - रोशन साहू (संयोजक)
  - अनुजय ठाकुर (प्रखंड साप्ताहिक मिलन)
  - द्रोण तिवारी (सुरक्षा प्रमुख)
  - प्रवीण साहू और चंदन वर्मा (सह संयोजक)
  - सुश्री हेमीन साहू (प्रखंड मातृशक्ति सह संयोजिका)
छुरा प्रखंड
  - श्री लोकेश साहू (सह संयोजक, बजरंग दल)
गरियाबंद प्रखंड
  - चिन्मया ध्रुव (प्रखंड संयोजिका)
बैठक में सभी पदाधिकारियों और जिले के विकासखंडों के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। बैठक के अंत में सभी ने एक स्वर में "ओम" का उच्चारण कर अपनी सहमति प्रदान की।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments