राजनांदगांव : खंडेलवाल महिला मंडल अध्यक्ष सरला खंडेलवाल , उपाध्यक्ष अंजू खंडेलवाल ,सचिव भगवती खंडेलवाल कोषाध्यक्ष शशि खंडेलवाल एवं प्रचार प्रमुख प्रतिभा खंडेलवाल ने बताया कि राजनादगांव की खंडेलवाल महिला मंडल महिलाओं के स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए दो दिवसीय पहचान एग्जीबिशन का आयोजन कर रही है जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि महापौर हेमा सुदेश देशमुख द्वारा दीप प्रज्वल एवं संत सुंदर दास जी पूजन कर 10 अगस्त समय प्रातः 11 :30 बजे किया गया खंडेलवाल महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती सरला खंडेलवाल उपाध्यक्ष अंजू खंडेलवाल ने माननीय महापौर का स्वागत पुष्प गुछ गुलदस्ता एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने अपने उद्बोधन में कहा आत्मनिर्भर भारत के लिए महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए खंडेलवाल महिला मंडल की सराहनीय पहल पहचान एग्जीबिशन सरहानीय कार्य है महिलाओं के हुनर को प्लेटफार्म उपलब्ध कराना उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहन पहचान एग्जिबिशन एक माध्यम बन रहा है खंडेलवाल महिला मंडल अध्यक्ष सरला खंडेलवाल ने कहा कि आप सभी महिलाओं ने इस पहचान एग्जीबिशन को जो अपार स्नेह देकर आप सभी महिलाओं के अपार स्नेह को नमन करती हूं आप निरंतर आगे बढ़ती स्वावलंबी नारी सशक्त नारी आप सभी को बधाई इस पहचान एग्जिबिशन आयोजन को सफल बनाने में खंडेलवाल महिला मंडल की संपूर्ण कार्यकारिणी ने कड़ी मेहनत कर आयोजन को सफल बनाने में कड़ी मेहनत की है स्थान महेश्वरी भवन में पहचान एग्जिबिशन 10 एवं 11 अगस्त 2024 को प्रातः 10:00 बजे से रात्रि 10:00 तक स्थान माहेश्वरी भवन में खुला रहेगा कार्यक्रम का संचालन कार्यकारिणी सदस्य पिंकी खंडेलवाल एवं रोशनी खंडेलवाल ने चिर परिचित अंदाज में किया महिलाओं द्वारा विभिन्न स्टॉल महिलाओं द्वारा लगाए गए हैं पहचान एग्जीबिशन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर भारत में महिलाओं को स्वावलंबी बनाना है। व स्वावलंबी महिला सशक्त महिला एवं अन्य को रोजगार के साधन उपलब्ध करा सके। उपरोक्त जानकारी खंडेलवाल महिला मंडल प्रचार प्रसार प्रभारी प्रतिभा खंडेलवाल ने दी।
Comments