उप मुख्यमंत्री अरुण साव मिनी माता की मूर्ति का करेंगे अनावरण

उप मुख्यमंत्री अरुण साव मिनी माता की मूर्ति का करेंगे अनावरण

रायपुर. 10 अगस्त 2024  : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 11 अगस्त को बिलासपुर में छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनी माता की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। वे लोरमी में कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के शिव महापुराण कथा में भी शामिल होंगे। श्री साव 11 अगस्त को सवेरे नौ बजे बिलासपुर से सड़क मार्ग से मुंगेली जिले के लोरमी के लिए रवाना होंगे। वे सवेरे दस बजे लोरमी में पंडित प्रदीप मिश्रा के शिव महापुराण कथा में शामिल होंगे। वे दोपहर ढाई बजे लोरमी से बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

उप मुख्यमंत्री श्री साव दोपहर साढ़े तीन बजे बिलासपुर के भारतीय नगर में मिनी माता चौक पर पूर्व सांसद स्वर्गीय मिनी माता की मूर्ति का अनावरण करेंगे। वे शाम साढ़े चार बजे बिलासपुर से रायपुर के लिए रवाना होंगे। श्री साव शाम छह बजे रायपुर पहुंचेंगे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments