तुष्टिकरण व वोटबैंक की राजनीति करने वालों को हर-घर तिरंगा में राजनीति दिख रही है: आभा तिवारी

तुष्टिकरण व वोटबैंक की राजनीति करने वालों को हर-घर तिरंगा में राजनीति दिख रही है: आभा तिवारी

 

राजनांदगांव :  भारतीय जनता पार्टी के हर-घर तिरंगा व तिरंगा अभियान को लेकर पूरे जिलेभर में जोरदार तैयारियां चल रही है। जिले के मंडल स्तर पर बैठकों के क्रम में आज जिला भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में ग्रामीण मंडल की बैठक को संबोधित करते हुये जिला भाजपा उपाध्यक्ष सुश्री आभा तिवारी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के कल नांदगांव प्रवास पर हर-घर तिरंगा अभियान को लेकर दिये गये बयान को दुर्भाग्यजनक बताते हुये कहा कि कांग्रेस की राजनीति प्रारंभ से ही तुष्टिकरण व वोट बैंक की रही है, वोट बैंक की राजनीति के खातिर ही देश का विभाजन कराया था, उस दौरान जहाॅ अनगिनत लोगों की जान गई थी, वही विश्व में विस्थापन की सबसे बड़ी त्रासदी हुई थी, बावजूद इसके कांग्रेस अपनी घटिया राजनीति से बाज नहीं आयी। आज भी कांग्रेस पार्टी तुष्टीकरण व वोट बैंक की चिर-परिचित राजनीति को आगे बढ़ा रही है, यही कारण है कि राष्ट्रीयता का उद्घोष करने वाले हर-घर तिरंगा व तिरंगा अभियान को इन्हे राजनैतिक प्रोपेगंडा लग रहा है।

भाजपा मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सुश्री तिवारी ने आगे कहा कि पूरे देश में कांग्रेस की इस नकारात्मक राजनीति का ही कारण है कि कभी देश में 60-70 दशक तक राज करने वाली पार्टी आज राजनीति के हाशिये में आकर इतिहास के कूड़ेदान में पड़ी हुई है, इसके बाद भी राष्ट्रीय जागरण के कार्यक्रमों से दूरी बनाकर चलना इनकी राजनीतिक मजबूरी बन पड़ी है। बैठक के प्रारंभ में जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल ने दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक की कार्यवाही प्रारंभ की फिर मंडल अध्यक्ष रोहित चन्द्राकर ने हर-घर तिरंगा अभियान को लेकर ग्रामीण मंडल द्वारा की गई तैयारियों से उपस्थित कार्यकर्ताओं को अवगत कराया तथा बूथ स्तर पर किये जाने वाले हर-घर तिरंगा अभियान को पूरा करने की योजना बताई। इस दौरान मंडल महामंत्री मनोज साहू, हरिशंकर देशमुख, मोतीलाल साहू, रमेश चन्द्राकर, बलराम निर्मलकर, जितेन्द्र साहू महिला मोर्चे की पुष्पा गायकवाड़, पुष्पा उईके, चंदन कश्यप, सदाराम तामस्कर, गुणीत साहू, संतोष साहू, आनंद साहू, तेजराम देवांगन, लालाराम देवांगन, हेमलाल साहू, हेमदीप साहू, दिनेश देशलहरा, विष्णु राम साहू, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments