ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी की मनमानी, हटाने की मांग को लेकर विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी की मनमानी, हटाने की मांग को लेकर विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन


राजनांदगांव  : सोमनी क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्रीमती रीता ठाकुर को सोमनी क्षेत्र से अन्यत्र स्थानांतरित करने डॉ. रमन सिंह अध्यक्ष विधानसभा छग, पूर्व मुख्यमंत्री से स्पीकर निवास में भेंटकर ज्ञापन दिया गया। डॉ. रमन सिंह ग्रामीण विस्तार अधिकारी को स्थानांतरित करने कृषि मंत्री को निर्देशित किये। ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्रीमती रीता ठाकुर को सोमनी से हटाने ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से सरपंच श्रीमती लता यादव, भाजपा ग्रामीण महामंत्री कृष्णा तिवारी, उपसरपंच पंकज तिवारी, शक्ति केंद्र संयोजक व पूर्व सांसद प्रतिनिधि रमन सिंह राजपूत, संतोष यादव पूर्व सरपंच, भाजपा नेता नेपाल साहू, बूथ अध्यक्ष देवेन्द्र क्षत्री, योगेन्द्र प्रताप सिंह अध्यक्ष जनकल्याण सामाजिक संस्थान सोमनी, ललित जंघेल, उमेश कुमार साहू, हेमलाल साहू, गिरवर साहू, पार्वती साहू, नरोत्तम बंजारे, ईश्वर लाल बंजारे, बुधराम पटेल, लवकुश देशमुख, लालदास साहू के नाम शामिल है। सोमनी क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के लापरवाही, उदासीनता, निष्कि्रयता के कारण शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ कृषकों को नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी ग्राम में निर्मित कृषक सलाहकार सूचना केन्द्र भवन में नहीं बैठते।

ग्राम पंचायत द्वारा इसकी शिकायत कलेक्टर, राजनांदगांव से पूर्व में की गई थी। उपसंचालक कृषि अधिकारी द्वारा 05.07.2024 को आदेश जारी कर कहा कि शासकीय पदीय दायित्व के विपरीत एवं छग सिविल सेवा वर्गीकरण नियम के तहत शस्ति अधिरोपित कर सेवा पुस्तिका में इंन्द्राज करने का आदेश दिया था तथा संयुक्त संचालक कृषि दुर्ग संभाग दुर्ग के आरके राठौर से भी शिकायत किया गया था, उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी कृषि ग्राम सोमनी के कृषक सलाहकार भवन में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्रीमती रीता ठाकुर को कृषकों के हित में तिथि निर्धारित कर बैठने का आदेश जारी करें एवं आप स्वयं समय-समय पर निरीक्षण करें, ताकि कृषकों को भटकना न पड़े, लेकिन उनके निर्देशों का अब तक पालन नही किया गया।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments