राजनांदगांव : ग्राम सोमनी में सतनामी समाज व ग्रामवासियों के तत्वावधान में रविवार को मिनीमाता की पुण्यतिथि पर सम्मान समारोह का आयोजन रखा गया है। कार्यक्रम शाम 4 बजे से मिनीमाता बाजार चौक में होगा। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य अंगेश्वर देशमुख होंगे। वहीं अध्यक्षता भाजपा ग्रामीण मंडल के उपाध्यक्ष कृष्णा तिवारी करेंगे। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में जनपद सदस्य टेकूराम साहू, सरपंच लता यादव, ओंकार दास खंडेवार, मधुकर बंजारे, पंकज तिवारी व हरिशचंद गौतम उपस्थित रहेंगे। आयोजक समिति के अध्यक्ष तामेश्वर बंजारे व सचिव अश्वनी बांधे ने बताया कि ममतामयी मिनीमाता की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित कर वरिष्ठ प्रबुद्ध व सम्मानीय जनों का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने समाज व गांव के लोगों को बड़ी संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments