नक्सलियों के लिए पैसे वसूलने वाले पुलिस की गिरफ्त में, एक करोड़ रुपए से ज्यादा लेव्ही वसूली कर नक्सलियों को पहुंचाया

नक्सलियों के लिए पैसे वसूलने वाले पुलिस की गिरफ्त में, एक करोड़ रुपए से ज्यादा लेव्ही वसूली कर नक्सलियों को पहुंचाया

मोहला  : पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। माओवादियों के लिए पैसा वसूलने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिसका खुलासा शनिवार को पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव दीपक झा ने एसपी कार्यालय मोहला में पत्रकारवार्ता आयोजित कर किया। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में काम करने वाले ठेकेदारों से पैसे वसूल कर माओवादियों तक पहुंचाते है। इसके अलावा नक्सलियों के लिए राशन, दवाई और अन्य जरूरतों का सामान सप्लाई करते थे। ज्ञात हो कि नक्सल विरोधी अभियान अंतर्गत आईजी के निर्देशन एवं एमएमएसी पुलिस अधीक्षक वायपी सिंह के मार्गदर्शन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीतांबर पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीसी पटेल के दिशा-निर्देश में एसडीओपी मयंक तिवारी के द्वारा माओवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाही करने में सफल हुई है। 

थाना मदनवाड़ा अंतर्गत गिरफ्तार नक्सल सहयोगी सूरजू राम टेकाम के मामले की विवेचना क्रम में ज्ञात हुआ कि सुरजू राम टेकाम माओवादी संगठन के विचारधारा के प्रचार-प्रसार एवं शहरी नेटवर्क को आगे बढ़ाने के लिए लगातार शहरी क्षेत्रों में भ्रमण कर रहा था। माओवादी संगठन द्वारा पर्दे के पीछे से प्रायोजित ऑपरेशन कगार, कार्पोरेटीकरण, सैनिकीकरण के विरोध में 23 मार्च 2024 को कार्यक्रम था, जिसमें सम्मिलित होने के लिए सूरजू राम टेकाम 22 मार्च को फ्लाईट के जरिए से रायपुर से दिल्ली गया था। दिल्ली जाने के लिए फ्लाईट टिकट नक्सलियों के लेव्ही से प्राप्त रुपयों से सूरजू राम टेकाम एवं सोनाराम फरसा के लिए टिकिट बुक कराई गई थी। 

नक्सलियों के द्वारा भैरमगढ़ क्षेत्र में तेंदूपत्ता ठेकेदारों को जान-माल नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर सोनाराम फरसा, विजय जुर्री, रामलाल करमा और राजेंद्र कड़ती के माध्यम से लेव्ही वसूली की जा रही थी। इन चारों को वर्ष 2022 में एक करोड़ रुपए लेव्ही वसूलने का टारगेट दिया गया था। जिसके लिए भैरमगढ़ क्षेत्र में तेंदूपत्ता ठेकेदार से जंगल क्षेत्र में काम करने के एवज में नक्सलियों ने इन चारों की सहायता से ठेकेदार को जान-माल नुकसान पहुंचाने का धमकी देकर करोड़ो रुपयों की लेव्ही वसूली किए। इनके बैंक अकाउंट के माध्यम से लेव्ही के तकरीबन 60 लाख रुपए प्राप्त किए और बाद में बैंक से नगदी निकालकर नक्सलियों को पहुंचाने का कार्य करते थे। राजेंद्र कड़ती का बड़ा भाई मोहन कड़ती कुख्यात नक्सली कमांडर भैरमगढ़ क्षेत्र का है। उक्त सभी कई सालों से नक्सलियों से मिलकर ठेकेदारों से लेव्ही वसूली व अन्य जरूरत की सामाग्री का सप्लाई कर रहे थे।

पकड़े गये आरोपयों में सोनाराम फरसा पिता स्व. पांडूराम (उम्र 28 वर्ष), पता पंचायत बिरियाभूमि आदवाड़ा, थाना जांगला, जिला बीजापुर, विजय जुर्री पिता स्व. संतूराम जुर्री (उम्र 32 वर्ष), साकिन मरकापाल, ग्राम पंचायत बांगोली, थाना भैरमगढ़, जिला बीजापुर, रामलाल करमा पिता तुपाराम करमा (उम्र 35 वर्ष), ग्राम बांगोली, थाना बांगापाल, जिला बीजापुर, राजेन्द्र कड़ती पिता स्व. बुगुर कड़ती (उम्र 30 वर्ष), ग्राम डेगमेटा, ग्राम पंचायत फुलगट्टा, थाना मिरतुर, जिला बीजापुर एवं विवेक सिंह पिता राम सुशील सिंह (उम्र 35 वर्ष), ग्राम मानपुर, जिला एमएमएसी शामिल है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments