ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस ने छपारा में बैठक कर वीर शहीदों को याद किये 

ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस ने छपारा में बैठक कर वीर शहीदों को याद किये 

डोंगरगढ़ :  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष भागवत साहू के निर्देश पर क्रांतिवीर दिवस मनाने छपारा में बैठक हुई, जिसमें सबसे पहले भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने वाले वीर शहीदों नमन किया गया। तत्पश्चात आगामी रणनीति के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष ने बताया 11 अगस्त को मिनी माता की जयंती, 14 अगस्त को तिरंगा झंडा अभियान, 16 अगस्त को गौ-माता की रक्षा के लिए ब्लाक में सत्यगृह करने गांव के स्कूल में शिक्षक की कमी एवं खराब रोड पर पदयात्रा करने पर सहमति बनी।

बैठक में ब्लाक अध्यक्ष सुरेश सिन्हा के समक्ष ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम छपारा से मुख्य सड़क तक स्वीकृत हुए रोड को क्यों नहीं बन रहा हैं, करके बात रखा इसका उचित जगह पर समाधान कराने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया गया। 

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश सिन्हा, उपाध्यक्ष श्यामसाय टांडेकर, महामंत्री राजू सिंह राजपूत, सेक्टर प्रभारी लालाराम वर्मा, कांग्रेस नेता विश्राम वर्मा, बुथ अध्यक्ष छबिलाल कोषा, युवराज चंद्रवंशी, हीरा राम साहू, फुल सिंग सहारे, बलिराम पटेल, नरेश सहारे, जेठू राम, गोवर्धन साहू और कार्यकर्ता गण एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments