फ़िल्म दृश्यम के तर्ज पर सनसनीखेज हत्या को दिया अंजाम

फ़िल्म दृश्यम के तर्ज पर सनसनीखेज हत्या को दिया अंजाम

कवर्धा: पिछले 23 दिन से लापता एक महिला का शव पुलिस ने जंगल से गड्डा खोदकर ​बरामद किया है। शव की पहचान ग्वालिन बाई साहू के रूप में की गई है। कवर्धा जिला के सिंघनपुरी जंगल थाना क्षेत्र के तेलीटोला व घानीखुंटा घाट के बीच इस महिला की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि फ़िल्म दृश्यम के तर्ज पर इस सनसनीखेज हत्या को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतका की पूर्व पति व प्रेमी को गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया है।

दरअसल मृतका ग्वालिन बाई साहू पति लुकेश साहू ग्राम चीमागोंदी की रहने वाली थी। दोनों के बीच विवाद चल रहा था। जिसके चलते महिला लगभग तीन सालों से अपने पति से अलग रह रही थी। पति-पत्नी का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इसी सिलसिले में बीते 18 जुलाई को वह कोर्ट में पेशी में आई थी। उसी दिन से ग्वालिन बाई लापता थी।

पुलिस के मुताबिक महिला की हत्या कर शव को गड्डा खोदकर दफना दिया गया था। जांच में जुटी पुलिस ने सड़ी-गली अवस्था में शव को बरामद किया है। बताया जा रहा है कि दोनों ने पहले महिला की गला दबाकर हत्या किया फिर शव को गड्ढे खोदकर दफनाया दिया था।

महिला के लापता होने की रिपोर्ट मृतका के पिता रामखिलावन साहू निवासी कल्याणपुर ने सहसपुर लोहारा थाने में दर्ज कराई थी। जांच में जुटी पुलिस ने तेलीटोला व घानीखुंटा घाट के बीच जंगल में महिला की सड़ी-गली लाश बरामद की है। वहीं मृतका की स्कूटी को कर्रानाला बांध से बरामद किया है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments