डोंगरगढ़ : क्षेत्रीय विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने ममतामई मिनी माता की पुण्यतिथि के अवसर पर ग्राम ठेलकाडीह में पुष्प माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की। विधायक श्रीमती बघेल ने ममता मई मिनी माता के योगदानों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की पहली महिला सांसद मिनीमाता छत्तीसगढ़ की पहली महिला सांसद मिनीमाता बहुआयामी व्यक्तित्व की धनी थी। अपने प्रखर नेतृत्व क्षमता की बदौलत राष्ट्रीय नेताओं के बीच उनकी अलग पहचान थी। दलित-शोषित समाज ही नहीं सभी वर्गो ने उनके नेतृत्व को मान्य किया था। उन्होंने संसद में अस्पृश्यता निवारण अधिनियम पारित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मिनीमाता समाज हितैषी कार्यो की वजह से लोकप्रियता के शीर्ष पर पहुंची। मिनीमाता ने समाज सुधार सहित सभी वर्गों की उन्नति और बेहतरी के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने जनसेवा को ही जीवन का उद्देश्य मानकर कार्य किया। उन्होंने नारी उत्थान, किसान, मजदूर, छूआछूत निवारण कानून, बाल विवाह, दहेज प्रथा, निःशक्त व अनाथों के लिए आश्रम, महिला शिक्षा और जनहित के अनेक फैसलों और समाज हितैषी कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मिनीमाता की राजनीतिक सक्रियता और समर्पण से पीड़ितों के अधिकार हेतु संसद में अनेक कानून बने। इस अवसर पर पूर्व विधायक सरोजनी बंजारे, केजनाथ समलिया, भीमसेन टंडन, अश्वनी बारले, हुनर कुर्रे, अनिल जांगड़े, किशन रूपकुमार जांगड़े, टंडन, राकेश जांगड़े, उतमदास मानिकपुरी, संतराम, गिरधर, सीताराम, राकेस्वर जांगड़े, दीपक, रतन यादव सहित अन्य उपस्थित थे।
Comments