हरियाली पर्व पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में गोपेश्वरी साहू प्रथम, व‌ नावेश द्वितीय

हरियाली पर्व पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में गोपेश्वरी साहू प्रथम, व‌ नावेश द्वितीय

राजनांदगांव :   छत्तीसगढ़ी साहित्य समिति द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रथम लोक पर्व हरेली के अवसर पर नगर निगम के महंत बलराम दास टाउन हॉल में साहित्यिक संगोष्ठी , पौधरोपण और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन  किया गया । छत्तीसगढ़ी लोक पर्व हरेली- स्वरूप व महत्व विषय‌ पर आयोजित उक्त निबंध प्रतियोगिता में अंग्रेजी ‌,हिंदी व छत्तीसगढ़ी भाषा ‌के कुल 30 प्रतियोगियों द्वारा हिस्सा लिया गया था, जिसमें शहर के दिग्विजय कालेज, कमला कालेज व शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय के विद्यार्थियों सहित जिले भर के कवि/ रचनाकार प्रमुख थे।
 साहित्य समिति के सचिव मानसिंह "मौलिक" ने बताया कि विद्वान निर्णायक डॉ शंकर मुनि राय, आत्माराम कोशा "अमात्य" व डॉ, प्रवीण‌ साहू के निर्णयानुसार उक्त निबंध प्रतियोगिता में कमला कालेज की‌ बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा गोपेश्वरी साहू साहू प्रथम रही वहीं द्वितीय स्थान पर शासकीय दिग्विजय कालेज‌ के एम,ए, हिंदी के छात्र नावेश चंद्र‌ साहू द्वितीय रहे, तीसरा स्थान, शंकरपुर निवासी (एल,बी) शिक्षक रौशन देवांगन को प्राप्त हुआ। तीनों को महापौर श्रीमती हेमा देशमुख की ओर से नगद राशि व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी तरह सांत्वना इनाम‌ दिग्विजय कालेज के एम ए के छात्र रेशम साहू (‌डूमरडीह कला) , शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय के एम एस सी  रसायन शास्त्र के छात्र अक्षत मिश्रा व एम ए हिंदी के छात्र तीरथ कुमार धुर्वे को साहित्य समिति के पवन यादव पहुंना की ओर‌ से मुख्य अतिथि द्वारा नगद राशि व प्रमाण पत्र ‌देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष दाऊ सुरेंद्र वैष्णव ने इन विजेता प्रतिभागियों को नगद राशि व प्रमाण पत्र सहित हरेली के अवसर पर नीम पत्ती माल्य पहना कर सम्मान किया और कहा कि हमें हमारी लोक संस्कृति ,पर्व एवं त्योहारों को नहीं ‌भूलना चाहिए जीवन का रस और आनंद इन्हीं त्योहारों व पर्वों में है। इन पर्वों ‌को मनाने के‌ साथ‌ इनकी‌ अक्ष्क्षुणता को बचाए‌ रखने‌ की जिम्मेदारी हम सबकी है।

पौधरोपण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केबिनेट मंत्री घनेश पाटिला विशेष अतिथि  राजेश गुप्ता अग्रहरि व कमल सोनी की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ी साहित्य समिति के अध्यक्ष व छ० ग० राजभाषा आयोग के जिला समन्वयक आत्माराम कोशा‌ "अमात्य", दिग्विजय कालेज के हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ शंकर मुनि राय "गड़बड़", कमला कालेज के प्रो०ओंकार लाल श्रीवास्तव, चिंतक कृष्ण कुमार द्विवेदी ,वरिष्ठ साहित्यकार कुबेर साहू,व्यंग्यकार गिरीश ठक्कर "स्वर्गीय",डॉ चंद्रशेखर शर्मा,आदि की उपस्थिति में नीम आंवला अमरुद‌व गुड़हल पौधे का रोपण  किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नगर निगम परिसर में स्थापित  छत्तीसगढ़ महतारी की आदमकद प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन व आरती-वंदन सहित नीम पत्ती  माल्य पहनाकर किया गया। अवसर पर दिग्विजय कालेज के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ श्री राय सहित प्रो० ओंकार लाल श्रीवास्तव व  प्रो० कृष्ण कुमार द्विवेदी ,कवि ओमप्रकाश साहू "अंकुर" व पवन यादव "पहुंना"  हास्य-व्यंग्य के कवि विरेंद्र तिवारी "वीरु" ने गिरीश ठक्कर स्वर्गीय , कवि एवं फिल्म निर्माता अखिलेश्वर प्रसाद मिश्रा , कवि रोशन साहु "मोखला",राज कुमार चौधरी"रौना", बलराम सिन्हा "रब",आदि ने हरेली पर आधारित व्यक्तव्य कहे और रचनाएं सुनाकर लोगों का मन मोहा। कार्यक्रम का संचालन क्रमशः पवन यादव पहुंना, रोशन साहू‌" "मोखला' ने वहीं आभार‌ प्रदर्शन कवि मानसिंह" मौलिक द्वारा किया गया।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments