कांग्रेस के संविधान यात्रा 14 से  : भागवत साहू

कांग्रेस के संविधान यात्रा 14 से : भागवत साहू

राजनांदगांव  :  वैष्णव जन तो तेढे कहिए, पीर पराई जाने रे महात्मा गांधी के इस भजन के साथ 14 अगस्त को जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष भागवत साहू के नेतृत्व में पार्टी की सविधान यात्रा निकलेगी यह यात्रा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में संविधान की रक्षा की प्रतिज्ञा करते हुए प्रभात फेरी के साथ निकाली जाएगी यात्रा में पार्टी के विधायक,पूर्व विधायक,पूर्व मंत्री,प्रदेश, जिला,ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी एवं सभी विभाग पदाधिकारीगण हाथों में राष्ट्रध्वज और महात्मा गांधी के छायाचित्र लिए हुए चलेंगे। श्री साहू ने बताया कि यह यात्रा विशाल होगी जिसमें पार्टी के सभी स्तर नेता पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। जिला कांग्रेस द्वारा जिला पदाधिकारीयो को ब्लॉक प्रभारी बनाया गया है।छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा देश की आजादी की 77वीं वर्षगांठ के पूर्व 14 अगस्त 2024 को प्रदेश के सभी वार्डों/बुथ में संविधान-यात्रा निकाले जाने का निर्णय लिया गया है।

यात्रा के दौरान देश की संविधान की रक्षा की प्रतिज्ञा करते हुए प्रभात फेरियां निकाली जायेगी। यात्रा में तिरंगा ध्वज के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की छायाचित्र और प्रिय भजन-वैष्णव जन के साथ वार्ड भ्रमण किया जाना है। स्थानीय प्रदेश पदाधिकारियों, वरिष्ठ कांग्रेसजनों, सांसद / पूर्व सांसद प्रत्याशी, विधायक / पूर्व प्रत्याशी / पूर्व विधायकों, एआईसीसी एवं पीसीसी सदस्यों, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष/पदाधिकारियों, मोर्चा संगठन / प्रकोष्ठ /विभाग के जिला/ब्लाक पदाधिकारियों, सोशल मीडिया के प्रशिक्षित सदस्यों, नगरीय निकाय/ त्रि-स्तरीय पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, सहकारिता क्षेत्र के पदाधिकारियों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए उपरोक्तानुसार 14 अगस्त 2024 को संविधान-यात्रा कार्यकम होंगे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments