विधायक जनक ध्रुव अचानक पहुंचे ग्राम भरूवामुड़ा, आंगनबाड़ी ,विद्यालय,राशन दुकान, पुल-पुलिया एवं रोड का लिया जायजा

विधायक जनक ध्रुव अचानक पहुंचे ग्राम भरूवामुड़ा, आंगनबाड़ी ,विद्यालय,राशन दुकान, पुल-पुलिया एवं रोड का लिया जायजा

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद / छुरा :  बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनक ध्रुव अचानक ग्राम पंचायत भरूवामुड़ा पहुंचे। जहां उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र,प्राथमिक विद्यालय एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण करते हुए छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों से मुलाकात कर जायजा लिया। वहीं बच्चों को मिलने वाली मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने हेतु निर्देश दिए, एवं खेलकूद में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित किया और खेल कुद में अच्छे स्थान प्राप्त करने प्रयासरत रहने की बात कही।और कहा कि यहां की पढ़ाई अच्छी है शिक्षक भी पढ़ाई के प्रति जागरूक हैं एवं विद्यालय की साफ सफाई की सराहना की।वहीं ग्राम हीराबतर में संचालित उचित मुल्य की दुकान में नीरीक्षण करते हुए हितग्राहियों से मुलाकात करते हुए सेल्समेन को रोज दुकान खोलकर समय पर सभी हितग्राहियों को राशन प्रदान करने हेतु निर्देश दिए।

तत्पश्चात विधायक ने ग्राम पंचायत भरूवामुड़ा से हीराबतर मार्ग का जायजा लिया जहां कच्ची सड़क होने के चलते कीचड़ से सराबोर मिला जहां विधायक का चारपहिया वाहन बड़ी मुश्किल से पार हो पाया। वहीं प्रधानमंत्री सड़क विभाग के अधिकारियों से बात करते हुए कहा कि ग्राम हीराबतर से पंचायत मुख्यालय भरूवामुड़ा मार्ग काफी खराब है और पंचायत मुख्यालय होने के चलते एवं ग्राम हीराबतर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र होने से लोगों को आने जाने में काफी तकलीफ़ होती है और इस दो किलोमीटर सड़क को जल्द जोड़ने हेतु प्रस्तावित करने की बात कही। वहीं ग्राम पंचायत भरूवामुड़ा के ग्रामीणों ने समस्या बताते हुए कहा कि सेंदबाहरा और जटियातोरा के बीच बेंदरा नाला में पुलिया निर्माण नहीं होने के चलते हमें 12 किलोमीटर की जगह 20 किलोमीटर दुरी तय कर ब्लाक मुख्यालय छुरा जाना पड़ता है जबकि पिछले पांच वर्ष से प्रधानमंत्री सड़क बन चुका है लेकिन पुलिया निर्माण नहीं हो पाने के चलते काफी परेशानी होती है। जिस पर तुरंत विभागीय अधिकारियों से जायजा लेते हुए कहा कि प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है तो त्वरित कार्य प्रारंभ करने हेतु निर्देश दिए।

तत्पश्चात वे ग्राम हीराबतर के कुछ जागरूक और उन्नत तकनीक से सब्जी उत्पादन करने वाले कृषकों से मुलाकात करते हुए कहा कि गांव में भी अच्छी खासी तकनीकी रूप से सब्जी का उत्पादन कर अपने आय को बढ़ाने वाले कृषकों को हमें सीख लेनी चाहिए। वहीं उन किसानों से कहा कि सब्जी बाड़ी के लिए प्रशासन एवं कृषि विभाग से मिलने वाली योजनाओं का भी लाभ उठाएं और कोई दिक्कत या परेशानी हो तो आप फोन के माध्यम से हमें अपनी समस्याओं से अवगत कराएं।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments