आदिवासी दिवस पर रैली निकाल दी एकता का संदेश

आदिवासी दिवस पर रैली निकाल दी एकता का संदेश


डोंगरगढ़ :  विश्व आदिवासी के अवसर पर आदिवासी समाज के लोगों ने विशाल रैली निकालकर सामाजिक एकता का संदेश दिया है समाज के लोग अपनी संस्कृति एवं वेषभूशा के साथ रैली निकाली। छिरपानी मार्ग पर स्थित बूढ़ादेव सामाजिक भवन से पूजा-अर्चना और जयघोष के साथ निकली। शोभायात्रा ऊपर मंदिर सतबहिनी मार्ग से होते हुए अग्रसेन चौक, जयस्तंभ चौक, खंडूपारा, रेलवे चौक, गुरूद्वारा, बुधवारी रोड, जैन मंदिर, गोल बाजार होते हुए बस स्टैंड स्थित छत्तीसगढ़ चौक पहुंची। यहां देवी-देवताओं की पूजा अर्चना किया गया। इस दौरान समाज के भीषम ठाकुर, नरोत्तम कुंजाम, मनोज नेताम, पुरषोत्तम मंडावी सहित अन्य उपस्थित थे। रैली के समापन पर सामाजिक गोष्ठी का आयोजन किया गया।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments