गांव में राशन मिलने से ग्रामीणों का चेहचे खिले 

गांव में राशन मिलने से ग्रामीणों का चेहचे खिले 


डोंगरगढ़ : आजादी के बाद पहली बार ग्राम पंचायत सलोनी के आश्रित ग्राम छपारा के ग्रामीणों को गांव में ही राशन मिलने पर उनके चेहरे खुशी से खिल गए हैं। ज्ञात होगी लोकसभा चुनाव 2024 के भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे के प्रचार के दौरान जनपद सदस्य रवि अग्रवाल ग्रामीणों की मांग पर राशन दुकान खुलवाने की बात कही थी, जिसके प्रदेश भाजपा महामंत्री रामजी भारती के समक्ष रखी और महामंत्री श्री भारती के प्रयासों से प्रदेश की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की स्वीकृति से शुभारंभ गांव में मुख्य अतिथि रवि अग्रवाल, ग्राम के उप सरपंच जितेंद्र गेंडरे, पूर्व उप सरपंच नामदेव साहू सहित ग्रामीणों की उपस्थिति में किया गया।

जनपद सदस्य श्री अग्रवाल ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक कोई भी कार्य के लिए प्रयास नहीं करेंगे तो वह कार्य पूरा नहीं होता ग्रामीणों के मांग पर एक छोटी सी प्रयास की गई। जिसके फल स्वरुप ग्राम छपरा में राशन दुकान का शुभारंभ किया गया है, उन्होंने मंच के माध्यम से जल्द मुख्य मार्ग से छपारा पहुंच मार्ग को बनवाने की भी गारंटी दी है। कार्यक्रम में ग्राम के उप सरपंच जितेंद्र गेंडरे ने गांव में राशन दुकान खुलने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व सांसद संतोष पांडे का आभार व्यक्त किया। कहा कि ग्रामीणों के मांग पर जनपद सदस्य रवि अग्रवाल द्वारा ग्राम में राशन दुकान खुलवाने ग्रामीणों में खुशी व्याप्त है। एक समय में गांव के महिलाएं, बुजुर्ग राशन लेने के लिए लगभग 3 किलोमीटर की दूरी तय करके भरी धूप हो या बरसात ग्राम पंचायत सलोनी जाते थे, लेकिन आप गांव में ही राशन मिलने से उन्हें इस परेशानी से छुटकारा मिल गया है। ग्राम में ही पहली बार राशन लेने वाले खेमू पटेल ने कहा कि पहले राशन लेने के लिए यहां से 3 किलोमीटर जाना पड़ता था और राशन लेने के लिए भूख-प्यास में रहना पड़ता था, लेकिन अब जनपद सदस्य के प्रयास से गांव में ही राशन दुकान खुल गया है। 










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments