राजनांदगांव : त्रिविध पावन पर्व (बुद्ध पूर्णिमा) के अवसर पर मेत्ता संघ जिला राजनांदगांव द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शिवनाथ नदी तट स्थित ऑक्सीजोन भंवरमरा तपोभूमि में संयुक्त जिला स्तरीय बौद्ध महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूज्य भदन्त धम्मतप जी अध्यक्ष मेत्ता संघ ने अपने उपदेश में कहा कि बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर तपोभूमि में हजारों की संख्या में बौद्ध अनुयायी उपस्थित होकर परित्त खीर ग्रहण करते है। बौद्ध धम्म में खीर का बहुत बड़ा महत्व है 2500 साल पहले माता सुजाता ने सिद्धार्थ गौतम को खीर का दान किया था उस दान पारमिता से सिद्धार्थ गौतम को मध्यम मार्ग मिला और वे बुद्ध हुए, आज भी बौद्ध धम्म में मध्यम मार्ग का बहुत बड़ा महत्व है, उसी भावना से बौद्ध अनुयायी खीर को ग्रहण करते है ताकि उन्हे मध्यम मार्ग का साक्षात्कार हो जाये। पूज्य भदन्त धम्मतप जी आगे कहते है भगवान गौतम बुद्ध ने दान पारमिता के महत्व को इस प्रकार से उपदेशित किये है - ‘‘दानं ठानं मनुस्सानं, दानं दुग्गति निवारणं, दानं सग्गस्स सोपानं, दानं सब्बत्थ साधकं।‘‘ अर्थात दान हमे मनुष्यों का स्थान देता है, दान से दुर्गति का निवारण होता है। दान से सुगति नामक मुक्ति की सीढी सोपान है। दान से हमें सब कुछ मिल सकता है। यहां तक की निब्बाण भी।
इन बातों को जानकर बहुजन हिताय बहुजन सुखाय के लिए धम्म का कारवां आगे निरन्तर बढ़ता रहे इस भावना के साथ 25 बौद्ध परिवारों ने मिलकर पूज्य भदन्त धम्मतप जी को नई अर्टिगा कार दान कर धम्म के प्रचार - प्रसार में हो रहे असुविधा को दूर कर ऋण से उऋण होने का प्रयास कर धम्म से जो उन्हे सुगति मिली है उन्हे लौटाने का प्रयास कर सके इस भावना से दान पारमिता की गई। पारमिताकर्तागण आयु. अर्चना डॉ. दीवाकर रंगारी, मा. महादेव कावरे, डॉ. कमल किशोर सहारे, डॉ. के. एल. टांडेकर, टी. के. मेश्राम, डी. पी. नोन्हारे, सत्यपाल खोब्रागडे, आयु. बुद्धिमित्रा विकास वासनिक, डॉ. नागरत्ना अजय गणवीर, आयु. मधुलता यू. के. रामटेके, डॉ. ललित कुमार रामटेके, सेवक राम मेश्राम, राजशेखर मेश्राम, आशीष देवजी रामटेके, आयु. अनुपमा कुंजेश श्रीवास, आयु. मनाली सुबोध बंसोड़, आयु. अनुराधा मेश्राम, सुश्री पुष्पा सावरकर, आयु. निर्मला कमलेश बोरकर, किरण उमाकान्त सुखदेवे, आयु. नीला वाहने, आयु. कल्पना मेश्राम, आयु. मनोरमा भाउदास रामटेके, नरेन्द्र शेन्डे, एम. आर. गोस्वामी ने नई अर्टिगा कार हेतु अपनी दान पारमिता की।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments