तिरंगे के रंग में रंगा डौण्डी लोहारा शहर

तिरंगे के रंग में रंगा डौण्डी लोहारा शहर

बालोद :   भारत सरकार के ’हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत आज तहसील  मुख्यालय डौण्डीलोहारा  में आयोजित विशाल तिरंगा यात्रा के आयोजन से  डौण्डीलोहारा राष्ट्र ध्वज तिरंगे के रंग में रंगा था। इस अवसर पर देवेंद्र जायसवाल देवलाल ठाकुर भाजपा प्रवक्ता जसराज शर्मा पलाश गुप्ता सुरेश कुमार देशमुख धर्मेंद्र निषाद दिलीप शर्मा व कई भाजपा सदस्यों के अलावा अन्य जनप्रतिनिधियों सहित विशाल संख्या में उपस्थित छात्र-छात्राओं,  एवं आम नागरिकों ने तिरंगा यात्रा में शामिल होकर  डौण्डीलोहारा शहर का भ्रमण किया। इस अवसर पर तिरंगा यात्रा का भव्य एवं विशाल कार्यक्रम ’सारे जहाँ से अच्छा हिन्दूस्तान हमारा’ जैसे सुमधुर गीत तथा ’भारत माता की जय’, ’वंदे मातरम्’ जैसे नारों से देश भक्ति वातावरण से साराबोर हो गया था।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments