नशा मुक्ति अभियान में अपनी अनिवार्य भागीदारी सुनिश्चित कराने हेतु कलेक्टर ने दिलाई अधिकारी-कर्मचारियों को शपथ 

नशा मुक्ति अभियान में अपनी अनिवार्य भागीदारी सुनिश्चित कराने हेतु कलेक्टर ने दिलाई अधिकारी-कर्मचारियों को शपथ 

 

बालोद :  कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज भारत सरकार के नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत संयुक्त जिला कार्यालय के एन.आई.सी. कक्ष में अधिकारी-कर्मचारियों को नशा मुक्ति भारत अभियान में अनिवार्य भागीदारी सुनिश्चित कराने हेतु शपथ दिलाई। इस दौरान अधिकारी-कर्मचारियों ने नशामुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत न केवल समुदाय, परिवार, मित्र बल्कि स्वयं को भी नशामुक्त कराने की शपथ ली। इसके अलावा सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने अपने देश को नशा मुक्त करने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार हर संभव प्रयास करने की भी शपथ ली। इसी तरह संयुक्त कलेक्टर श्रीमती पूजा बंसल ने भी संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में अधिकारी-कर्मचारियों को शपथ दिलाई।उल्लेखनीय है कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने भारत सरकार द्वारा नशामुक्ति अभियान का शुभारंभ 15 अगस्त 2020 को किया गया था। आजादी के 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2024 को नशामुक्ति भारत अभियान का 05 वर्ष पूरे हो रहे हैं।

इसके उपलक्ष्य में आज 12 अगस्त को जिले के सभी शासकीय संस्थानों एवं कार्यालयों में शपथ का आयोजन किया गया। इस अभियान के अंतर्गत आज कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशानुसार जिले के सभी शासकीय संस्थाओं एवं कार्यालयों में कार्यालय प्रमुखों द्वारा अपने अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारियों को नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत अपने परिवार, समाज, राष्ट्र, मित्र एवं आसपास के लोगों को नशामुक्त कराने में अनिवार्य भागीदारी सुनिश्चित कराने तथा स्वयं को नशामुक्त बनाने की शपथ ली। इसके अंतर्गत कृषि विभाग के कार्यालय में उप संचालक कृषि श्री जीएस ध्रुर्वे ने, पशु चिकित्सा विभाग में उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डाॅ. शिवहरे तथा लोक निर्माण विभाग में अनुविभागीय अधिकारी श्री नाथ द्वारा, जिला जनसंपर्क कार्यालय में जनसंपर्क अधिकारी श्री चंदे्रश ठाकुर एवं उद्यानिकी विभाग के कार्यालय में सहायक संचालक श्रीमती आकांक्षा सिन्हा द्वारा अधिकारी-कर्मचारियों को नशामुक्ति अभियान अपनी अनिवार्य भागीदारी सुनिश्चित कराने हेतु शपथ दिलाई गई। इसके अलावा आज जिले के सभी शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं में भी शपथ का आयोजन किया गया।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments