15 अगस्त फाइनल रिहर्सल का कलेक्टर और एसपी ने किया निरीक्षण

15 अगस्त फाइनल रिहर्सल का कलेक्टर और एसपी ने किया निरीक्षण

 

15 अगस्त फाइनल रिहर्सल का कलेक्टर और एसपी ने किया निरीक्षण

दंतेवाड़ा, 13 अगस्त 2024  : कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने जिला मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में आयोजित होने वाली परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की फाइनल रिहर्सल का निरीक्षण किया। कलेक्टर  चतुर्वेदी की उपस्थिति में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों को अंतिम रूप से तय किया गया। इस दौरान कलेक्टर ने मुख्य समारोह हेतु की जा रहीं तैयारियों का भी जायजा लिया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये।

इस मौके पर डीआईजी  कमलोचन कश्यप, पुलिस अधीक्षक  गौरव राय, अपर कलेक्टर  राजेश पात्रे, एसडीएम  जयंत नाहटा, एडिशनल एसपी स्मृतिक राजनाला, एडिशनल एसपी रामकुमार बर्मन, संयुक्त कलेक्टर  हिमांचल साहू सहित अन्य अधिकारी तथा सभी शैक्षणिक संस्थाओं के प्रभारी, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments