मंत्री केदार कश्यप ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी

मंत्री केदार कश्यप ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी

रायपुर, 14 अगस्त 2024  : वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने प्रदेशवासियों को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि यह महान पर्व हमारे देश के उन महान वीर सपूतों का याद दिलाता है जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें स्वतंत्रता दिलाई।

आज हम जिस स्वर्णिम आजादी का आनंद ले रहे हैं, वह उन असंख्य वीरों के बलिदानों का प्रतिफल है। आज हमें न केवल उनके बलिदानों को स्मरण करना है, बल्कि यह भी संकल्प लेना है कि हम अपने राष्ट्र की सेवा में हमेशा तत्पर रहेंगे। राज्य के विकास, समृद्धि और एकता एवं भाई-चारा के पथ पर आगे बढ़ते हुए, हम देश को पर्यावरण की दृष्टि से भी समृद्ध और सुरक्षित रखेंगे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments