गोलू कैवर्त संभाग प्रमुख छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार : कसडोल विधानसभा के लवन तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत डोंगरा स्थित शासकीय हाई स्कूल डोंगरा में भाजपा सरकार ने अपने अपने प्रतिनिधियों की नियुक्ति सूची जारी कर दिया गया है जिसमें वरिष्ठ भाजपा नेता डोंगरा निवासी शिव वर्मा को डोंगरा हाई स्कूल का वर्तमान अध्यक्ष शाला प्रबंधन एवं विकास समिति बनाए गए हैं।जिससे उनके शुभचिंतको में अपार हर्ष निर्मित है।वंही कांग्रेस पार्टी के विधायक के तरफ से जिन जिन विद्यालयो में विधायक प्रतिनिधि की नियुक्ति सूची जारी किए गए हैं उनमें कई स्कूल के विधायक प्रतिनिधि ऐसे भी है जो पूर्व में पूर्व विधायक शकुंतला साहू द्वारा घोषित अध्यक्षों को फिर मौका देने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है।जिसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं नाराजगी तेज होता हुआ नजर आ रहा है।
कांग्रेस के वर्तमान विधायक को कुछ चाटुकार कार्यकर्ताओ ने ग़ुमराह कर सूची में नाम जोड़वाने का मामला भी तूल पकड़ता हुआ दिख रहा है ।ऐसे में कांग्रेस विधायक के लिए नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मना पाना मुश्किल हो सकता है समय रहते दोबारा मौका देने वाले हाई स्कूल के विधायक प्रतिनिधियो को नहीं हटाया गया तो निश्चित ही पार्टी के लिए नुकसानदेह हो सकता है।आपको बताते चलें कि खैदा, डोंगरा, सहित करदा में जिन विधायक प्रतिनिधि की नियुक्ति हुई है वह पूर्व विधायक शकुंतला साहू के कार्यकाल में भी अध्यक्ष मनोनीत किये गए हैं ऐसे में कांग्रेस के नाराज कार्यकर्ताओ ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि क्या पार्टी में एक ही व्यक्ति को एक ही स्थान पर बार बार मौका देना उचित है बाकि कार्यकर्ता केवल झोला उठाने के लिए है ।निश्चित ही कार्यकर्ता का गुस्सा जायज है।विधायक संदीप साहू को इस पर संज्ञान लेकर कार्रवाई करने की जरूरत है।वंही भाजपा द्वारा मनोनीत नए अध्यक्ष शिव वर्मा को उनके शुभचिंतको ने बधाई शुभकामनाएं देकर उज्जवल भविष्य की कामना किये गए हैं।बधाई देने वालों में ताराचंद वर्मा पूर्व सरपंच डोंगरा, मनोज टंडन सरपंच डोंगरा, महेंद्र वर्मा, एस कुमार वर्मा, धर्मेंद्र वर्मा, सहित तमाम लोगों ने दिये हैं।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments