मानपुर में ब्लाक स्तरीय हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन       

मानपुर में ब्लाक स्तरीय हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन       

  
मोहला : मानपुर में ब्लॉक स्तरीय हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान परियोजना निदेशक श्री हेमंत ठाकुर, एसडीएम मानपुर श्री अमितनाथ योगी सहित जनप्रतिनिधिगण की उपस्थिति में मानपुर में  मुख्य मार्ग में तिरंगा रैली निकाला गया। तिरंगा रैली स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल मानपुर से मुख्य चौराहा होते हुए खेल मैदान तक निकाला गया। इस दौरान स्कूली बच्चों के साथ स्वसहायता समूह की दीदियाँ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा सद्भावना दौड़ का आयोजन कराया गया।

तिरंगा रैली में सभी ने उत्साह के साथ राष्ट्रीय एकता के लिए सहभागिता दी। भारत माता की जयकारे के साथ तिरंगा रैली में राष्ट्रप्रेम का भाव देखने को मिला। हर घर तिरंगा थीम पर चित्रकारी-पेंटिंग किए साथ ही बच्चों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जनपद सीईओ मानपुर श्री हनिश मोहम्मद सहित नागरिकगण, ब्लॉक अधिकारी, शिक्षकगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments