कलेक्टर ने कलेक्टोरेट में किया ध्वजारोहण,लोकतंत्र हमारी सबसे बड़ी ताकत

कलेक्टर ने कलेक्टोरेट में किया ध्वजारोहण,लोकतंत्र हमारी सबसे बड़ी ताकत

राजनांदगांव 15 अगस्त 2024 : कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने स्वतंत्रता दिवस पर आज कलेक्टोरेट में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कलेक्टर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आम्बेडकर एवं छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कलेक्टर ने जिला कार्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान कलेक्टर ने उपस्थित सभी अधिकारी-कर्मचारियों को तिरंगे की शपथ दिलाई। इस मौके पर सभी ने हर घर तिरंगा कैनवास बोर्ड पर हस्ताक्षर भी किया। कलेक्टर ने इस दौरान कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला कार्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से मुलाकात की। 

कलेक्टर ने कहा कि लोकतंत्र हमारी सबसे बड़ी ताकत है। भारतीय संविधान में सभी के लिए विकास के रास्ते खुले है। संविधान में अधिकार के साथ ही कर्तव्य भी हंै। हम सभी को अपना फर्ज निभाना है। हम एक दुसरे की स्वतंत्रता का ध्यान रखेंगे तभी स्वतंत्रता के असली स्वरूप को पहचान सकेंगे। समय आ गया है कि हम वर्तमान को बेहतर करने के साथ ही भविष्य के लिए अच्छा करने की सोंचे। देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया है। हमें भी अपने दायित्वों को निभाना होगा। हमारी यह जिम्मेदारी बनती है कि पर्यावरण में बढ़ते तापमान, भू-जल स्तर में आ रही लगातार कमी, साफ-सफाई जैसे महत्वपूर्ण कार्य के लिए सकारात्मक कार्य करें। इसके लिए सामूहिक प्रयास होना चाहिए। हमें खुशियों के लिए प्रकृति से जुड़ाव रखना होगा। अपने परिजन एवं मित्रों के लिए तभी हम बेहतर कर पाएंगे। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments