सांसद विजय बघेल के हाथों सम्मानित हुए किशोर सिन्हा 

सांसद विजय बघेल के हाथों सम्मानित हुए किशोर सिन्हा 

 

बालोद   : जिला मुख्यालय बालोद में आज राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्ष उल्लास तथा भव्य एवं गरिमामय ढंग से मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री विजय बघेल ने प्रातः 09 बजे स्व.सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जनता के नाम  संदेश का वाचन भी किया। इस अवसर पर सांसद श्री बघेल ने जिले के शहीद जवानों के परिजनों को शाॅल और श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने जिला स्तर पर कर्तव्यों का श्रेष्ठ निर्वहन करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को भी  प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया डौण्डी लोहारा के इतिहास में यह पहली बार हुआ जब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डौण्डी लोहारा में कार्यरत श्री किशोर कुमार सिन्हॎ को उनके कर्तव्य पालन के लिए माननीय मंत्री द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर  सम्मान किया गया इस उपलब्धि पर उन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत सभी डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ-साथ स्थानिक ग्राम के नागरिकों  ने भी उन्हें बधाई प्रेषित की है










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments