जेल प्रशासन में मचा हड़कंप: नशे के आदी कैदी ने अन्य बंदियों को काटा, बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

जेल प्रशासन में मचा हड़कंप: नशे के आदी कैदी ने अन्य बंदियों को काटा, बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

महासमुंद  : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के जेल में विचाराधीन बंदी की मौत हो गई है. इस मौत से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है. मृत कैदी को हत्या के आरोप में 12 अगस्त को जेल लाया गया था. उसे भारतीय दंड संहिता की धारा 103 और 3(5) बी एन एस के तहत बंदी बनाया गया था, जिसकी आज संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. जेल प्रशासन ने मृतक के शव को पीएम के लिए रायपुर भेज दिया है. पीएम रिपोर्ट के सामने आने के बाद ही मौत के कारण का खुलासा होगा.

जेल प्रशासन के अनुसार, कैदी नीरज भोई (25 वर्ष) नशे का आदी था और जेल में नशे की आपूर्ति नहीं मिलने पर वह कई अन्य बंदियों को दांत से काट चुका था. इसके चलते उसे हथकड़ी में रखा गया था. 14 अगस्त की रात, नीरज अचानक अचेत हो गया. और उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज भेजा गया. वहां चिकित्सकों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया.

मृतक के शरीर पर हाथ और पैरों पर जख्म के कई निशान पाए गए हैं. जिससे उसकी संदिग्ध परिस्थिति में मौत को लेकर पुलिस और जेल प्रशासन ने मृतक की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए रायपुर भेज दिया है.

जेलर ने बताया कि नीरज भोई की मौत की वजह नशे की लत और उसके द्वारा की गई हिंसा हो सकती है, लेकिन असली कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा. जिला प्रशासन और पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और मृतक के परिवार को मामले की जांच में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया है.










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments