रसेला में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर बुधवार 21 अगस्त को

रसेला में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर बुधवार 21 अगस्त को

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद : जिले के छुरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम रसेला में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन बुधवार 21 अगस्त को सुबह 10 बजे से किया जायेगा। शिविर में रसेला सहित आसपास के गांवों के लोगों के मांग एवं समस्याओं से संबंधित प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जायेगा। कलेक्टर  दीपक अग्रवाल ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को शिविर में स्टॉल लगाकर विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देने एवं आम लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिये हैं। यह शिविर शासकीय प्राथमिक शाला परिसर रसेला में आयोजित किया जायेगा।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments