शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर ने कांग्रेस भवन में किया ध्वजारोहण 

शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर ने कांग्रेस भवन में किया ध्वजारोहण 

 राजनांदगांव : स्वतंत्रता दिवस के 77वीं वर्षगांठ पर स्थानीय जयस्तंभ चौक स्थित कांग्रेस भवन में सुबह 8.30 बजे शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने ध्वजारोहण कर तिरंगे झंडे को सलामी दी। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी, सेवादल, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई एवं समस्त प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चद्रवंशी ने किया। सर्वप्रथम कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष अमित खंडेलवाल द्वारा पूर्व मंत्री धनेश पाटिला, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा, महापौर हेमा देशमुख, वरिष्ठ कांग्रेसी श्रीकिशन खंडेलवाल, पीसीसी महामंत्री शाहिद खान, मेहुल मारू, पदम सिंह कोठारी, निगम अध्यक्ष हरिनारायण धकेता, कांग्रेस महिला अध्यक्ष माया शर्मा, उत्तर ब्लाक अध्यक्ष आसिफ अली, दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत, को तिरंगा गमछा एवं गांधी टोपी पहनाकर सम्मानित किया तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा व्दारा ध्वजारोहण किया तत्पश्चात कांग्रेसजनो द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देकर राष्ट्रीय गीत गाया। तत्पश्चात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज जी का संदेश वाचन शहर कांग्रेस प्रवक्ता महेन्द्र शर्मा ने किया।

ध्वजारोहण कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस के सभी विंगों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी का यह पर्व हमारा गौरवशाली पर्व है। आज स्वाधीनता दिवस पर हम उन सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धासुमन अर्पित करते है जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वोस्व न्यौछावर कर दिया। उपरोक्त राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस भवन में ध्वजारोहण कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश डाकलिया, कुतबुद्दीन सोलंकी, पंकज बांधव, विरेन्द्र चौहान, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, महामंत्री फिरोज अंसारी, नरेश शर्मा, हनी ग्रेवाल, रईस अहमद, आफताब आलम, रूबी गरचा, योगेन्द्र प्रताप सिंह मोती साहू, जयनारायण सिंह, मनीष गौतम, अभिमन्यु मिश्रा, पंकज गुप्ता, खैरूनिशा, पूर्व एल्डरमेन एजाजूर रहमान, मामराज अग्रवाल, प्रतिमा बंजारे, पार्षद संतोष पिल्ले, सतीश मसीह, सिद्धार्थ डोंगरे, पूर्णिमा नागदेवे, चंद्रकला देवांगन, मनीष साहू, बबलू कसार, खैरूनिशा, आरबी मिश्रा, मनीष गौतम, पोषण यादव, शकिल रिजवी, प्रज्ञा गुप्ता, अतुल शर्मा, जितेन्द्र शर्मा, चेतन सिन्हा, राजा यादव, भरत सोनी, सुरेन्द्र देवांगन, फरमान अली, खिलेश बंजारे, मुस्तफा जोया, रीना पटेल, संगीता साहू, सरिता सिन्हा, डा.कुमार, प्रमोद बागड़ी, मयंक सोनी, दीनू साहू, विष्णु सिन्हा, दुर्गेश ढीमर, चेतन सिन्हा, महेश यादव, राहुल गजभिए, नारायण सोनी, जितेन्द्र सिन्हा, विनोद यादव, नासिर खां, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments