कोतवाली पुलिस ने लोगों के गुम 38 मोबाइल खोजकर लौटाए

कोतवाली पुलिस ने लोगों के गुम 38 मोबाइल खोजकर लौटाए

राजनांदगांव :  जिंदगी की भागम भाग में कभी लोग अपना मोबाइल गुमा डालते हैं। मोबाइल गुमने के साथ उन्हें बहुत परेशान भी होना पड़ता है क्योंकि उसमें दुनिया भर के जरूरी गोपनीय चीज भी संग्रहित करके रखे होते हैं जिससे बड़े नुकसान की आशंका रहती है। समझदार लोग पुलिस को सूचित करके मोबाइल वापस मिल जाए मदद चाहते हैं। कोतवाली पुलिस ने ऐसे कई आवेदनों पर पता तलाश करके लोगों को उनके 38 मोबाइल वापस लौटाए हैं जिनकी कीमत लगभग 6 लख रुपए आकी गई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृृत्व मे थाना कोतवाली पुलिस द्वारा गुम मोबाईल के पतासाजी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत 38 नग विभिन्न कंपनियों के गुम मोबाईल किमती लगभग 6 लाख रूपये को तलाश कर आज 17 अगस्त को प्रार्थीगणों को सुपूर्द किया गया है। प्रार्थियों को उनके गुम हुए मोबाईल मिल जाने से कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्यवाही से खुश होकर सभी थाना स्टाफ को धन्यवाद दिया गया। आगे भी गुम मोबाईल के पतासाजी लगातार जारी रहेेगी। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक एमन साहू थाना प्रभारी कोतवाली सी0सी0टी0एन0एस0 महिला आरक्षक रानू दुबे, सी0सी0टी0एन0एस0 आरक्षक भवानी थनापति एवं आरक्षक रूपेन्द्र वर्मा की सराहनीय भुमिका रही।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments