गोलू कैवर्त संभाग प्रमुख छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार : ऑक्सफ़ोर्ड इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल कसडोल में आजादी की 78वीं वर्षगाँठ धूमधाम से मनाया गया l कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शकुंतला साहू पूर्व संसदीय सचिव एवं पूर्व विधायक कसडोल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया l इस मौक़े पर स्कूली छात्र -छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से एकता व जागरूकता का सन्देश दिया बच्चों में जबरदस्त उत्साह का माहौल देखने को मिला l पूरा विद्यालय प्रांगण भारत माता की जय और वन्दे मातरम के नारों से गूंज उठा l नन्हे बच्चे महात्मा गाँधी,सुभाष चंद्र बोस,रानी लक्ष्मी बाई,भारत माता,भगत सिंह,चंद्रशेखर आजाद की वेशभूषा में मन मोह लिएl छात्रों ने अपने गीतों भाषण और देशभक्ति गीतों में ओजस्वी नृत्य प्रस्तुतियों से सभी को भाव विभोर कर दिए l

इस अवसर पर पूर्व विधायक शकुंतला साहू ने देश की आजादी में शहीद अमर सपूतों को नमन कर श्रद्धांजली अर्पित की और समस्त क्षेत्रवासियों सहित देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें देते हुए कहा कि हमें धर्म जाति संप्रदाय को भूलकर देशधर्म को अपनाना चाहिए l हमें देश की प्रगति में साधक बनना चाहिए न की बाधक l कोई भी काम करते समय हमेशा तिरंगे को ध्यान रखना चाहिए l उन्होंने बच्चों की शानदार प्रस्तुति एवं बेहतर आयोजन के लिए स्कूल के प्राचार्य एवं शिक्षक शिक्षिकाओं को बधाई दी l कार्यक्रम में मनीष मिश्रा संरक्षक किसान महासंघ कसडोल,चंद्रप्रकाश साहू डायरेक्टर आंक्सफोर्ड इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल कसडोल,सेवती कैवर्त पार्षद कसडोल,ललिता यादव अध्यक्ष महिला कांग्रेस कमेटी कसडोल,ईश्वर यादव पूर्व डीएमएफ सदस्य,लक्ष्मी साहू प्राचार्य ऑक्सफ़ोर्ड हायर सेकेंडरी स्कूल कसडोल,चंद्रिका वैष्णव पार्षद कसडोल,अमृत साहू पूर्व सोसायटी अध्यक्ष सेल,विमल वैष्णव पार्षद प्रतिनिधि,शंकर साहू ,जितेंद्र, बि.के.गीता ,गोपाल साव,दीपक बारीक,प्रभा कनौजे,कामना तिवारी,यमुना राव,जनप्रतिनिधि,पालकगण एवं स्कूल के सभी शिक्षकगण बड़ी संख्या में बच्चे सहित नगरवासी उपस्थित रहेl
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments