सेवानिवृत्त प्रधान पाठक सुरेश कुमार पाण्डेय वृक्षारोपण के दिशा में सार्थक पहल कर पर्यावरण संरक्षण में अनूठी मिसाल पेश कर रहे हैं

सेवानिवृत्त प्रधान पाठक सुरेश कुमार पाण्डेय वृक्षारोपण के दिशा में सार्थक पहल कर पर्यावरण संरक्षण में अनूठी मिसाल पेश कर रहे हैं

गोलू कैवर्त संभाग प्रमुख छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार : कसडोल विधानसभा के नगर पंचायत लवन में एक ऐसे सेवानिवृत्त प्रधान पाठक भी रहते हैं जिन्होंने अपने पूरे सेवाकाल में बच्चों को बेहतरीन शिक्षा तो दिये हैं साथ ही सेवाकाल के दौरान वृक्ष प्रेमी बनकर लगातार जंहा जंहा उनकी पदस्थापना रहा है उन जगहों को हरियाली से परिपूर्ण करने में कोई कसर नहीं छोड़ा है उन जगहों पर नाना प्रकार के वृक्ष लगाकर पर्यावरण सरंक्षण में अनूठी पहल पेश किए गए हैं।हम बात कर रहे हैं रिटायर्ड प्रधान पाठक सुरेश कुमार पाण्डेय जो वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज पाण्डेय के बड़े भाई है जिनका लगाव शुरू से ही बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के साथ साथ वृक्षारोपण के प्रति समर्पण देखा गया है जिसके बदौलत बहुत सारे जगहों पर वृक्षारोपण के कार्यों को गति भी मिलता रहा है।उन्होंने लगातार वृक्षारोपण के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य का परिचय देते हुए कसडोल ब्लॉक के मुड़ियाडीह स्कूल पहुँचकर विगत दिवस अपने साथ बहुत सारे वृक्षों को लेकर पौधरोपण कर सार्थक पहल किये गए इस कार्य में वँहा पदस्थ शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी योगदान दिये हैं।गौरतलब हो कि श्री पाण्डेय का वृक्षारोपण की दिशा में अभिनय करीब कई वर्षों से जारी है जिन्हें ट्री मैन कहना कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी ।लोगों ने उनके कार्यों की जमकर तारीफ किये गए हैं।उनके द्वारा वृक्षारोपण किये गए स्कूल की बात करें तो बाजार भाटा, छुइहा, कटगी ,सहित इन गॉव के स्कूल सहित नदी किनारे में वृहद पैमाने पर वृक्षारोपण किये हैं।जिससे धरती का श्रृंगार हुआ है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments