भागवत साहू के नेतृत्व में निकली संविधान बचाओ यात्रा को मिला अच्छा प्रतिसाद

भागवत साहू के नेतृत्व में निकली संविधान बचाओ यात्रा को मिला अच्छा प्रतिसाद

राजनांदगांव :  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर गांव-गांव निकली संविधान बचाओ यात्रा को सफल बनाने जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण का अध्यक्ष भागवत साहू ने दिन-रात एक करके मेहनत की थी जिसके फल स्वरुप संविधान बचाओ यात्रा को गांव-गांव में अच्छा प्रतिसाद मिला। जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के तत्वाधान में घुमका ब्लॉक के तिलाई गांव में सविधान यात्रा में भागवत साहू (अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी) , धनेश पाटिला (पूर्व मंत्री छ सीजी शासन),  भुनेश्वर बघेल (पूर्व विधायक डोंगरगढ़ ), रतन यादव (ब्लॉक अध्यक्ष) एवम समस्त ग्रामवासी तिलाईं और पटेवा में सविधान यात्रा सफल रहा। इसी प्रकार जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव के निर्देश अनुसार घुमका मुख्यालय में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घुमका में सविधान यात्रा निकाली गई। इसमें प्रमुख जिला विधायक श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल, शेखर वर्मा, दुर्गेश दिवेदी, नवीन लूनिया, सरपंच फूलमती सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी  के निर्देश अनुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घुमका के ग्राम बघेरा में सविधान यात्रा निकाली गई। इसमें प्रमुख विधायक श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल, शेखर वर्मा, दुर्गेश दिवेदी, नवीन लूनिया, सरपंच हरीश देशमुख, गिरीश साहू हुबलाल देशमुक ओमप्रकाश साहू चुम्मन साहू रमाकांत साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments