भाजपा कार्यालय में अटल जी व भोजवानी जी को याद किया गया

भाजपा कार्यालय में अटल जी व भोजवानी जी को याद किया गया

 

 

राजनांदगांव:  जिला भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल व वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष अग्रवाल की उपस्थिति में आज दोपहर देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व शहर के पूर्व विधायक, मंत्री लीलाराम भोजवानी को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया गया, पुष्पांजलि दी गई व मौन श्रद्धांजलि देकर उन्हे नमन किया गया।

 

भाजपा मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार राष्ट्र के नेता व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की आज पुण्यतिथि थी, इसी के साथ पूर्व दो बार के विधायक व अविभाजित मध्यप्रदेश के श्रम मंत्री रहे लीलाराम भोजवानी की भी पुण्यतिथि थी।

इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय में एकत्रित हुये थे फिर उपर हॉल में जाकर दोनों नेताओं के तैल चित्र पर दीप प्रज्जवलित किया गया तथा पुष्पांजलि देकर इनके नमन किया गया। इस दौरान प्रमुख रूप से मंडल भाजपा अध्यक्ष तरूण लहरवानी, मूलचंद लोधी, रघुवीर वाधवा, त्रिगुण टॉक, पार्थ गेण्ड्रे, बंटी भाटिया, नरेश बैद पतली, महेश अग्रवाल, रवि सिन्हा, प्रखर श्रीवास्तव, अशोकादित्य श्रीवास्तव, अकरम कुरैशी, विट्ठल पटेल, अशोक निर्मलकर, महेश यादव, जागेश्वर साहू, परदेशी सोनबोईर, विनोद बारले, ढालसिंग साहू, ललित साहू, नरेन्द्र वर्मा, आशीष जैन, योेगेशदत्त मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थें।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments