अकेले चलने की हिम्मत रखिए और डरने के बजाय सामना करिए : हारुन मानिकपुरी

अकेले चलने की हिम्मत रखिए और डरने के बजाय सामना करिए : हारुन मानिकपुरी

 छुरिया/राजनांदगांव :- आत्म विश्वास की कमी होने से किसी भी व्यक्ति में हीन भावना घर कर लेती है और पूर्ण रूप से किसी कार्य की क्षमता होने पर भी वह अपनी ऊर्जा को पहचान नहीं पाते,जो लोग अति आभाव में पले बढ़े होते हैं और जिनके कोई मार्ग दर्शक नहीं होते वह भले ही दिल में हजार सपने पालकर रखते हैं। लेकिन अपने सपनों को साकार करने से डरते हैं। इसलिए सतर्क और जागरूक रहना जरूरी है ऐसी स्थिति में आपको जीने के लिए खुद को पहले तैयार करना पड़ेगा। किसी को अपनी कमजोरी, परेशानी, मजबूरी बताने और धोखा खाने से बेहतर है। अकेले चलने की हिम्मत रखिए जो भी हूनर है उसमें निखार लाने का प्रयास करें और डरने के बजाय सामना करिए। गिराने वाले तो बहुत मिल जाएंगे। लेकिन उठाने वाले नहीं। इसलिए जीवन के कठिन सफर में अपना हमसफर किसी और को बनाने के बजाय खुद को बनाए। जब आप अकेले चलेंगे और सफल होते जाएंगे तो अंधेरी राह में उम्मीद की कोई न कोई किरण अवश्य दिखाई देगी। हिम्मत,साहस और धैर्य को हथियार बनाके अपनी हूनर और खामोशी को आवाज बनाने में एक दिन जब हम सफल जरुर होंगे और लोगों के लिए प्रेरणा बनेंगे।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments