खैरागढ़: सर्किल लोधी समाज खैरागढ़ एवं ग्राम देवारीभाठ के संयुक्त तत्वाधान में सर्किल स्तरीय भोजली महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अथिति के रूप में लांजी विधायक राजकुमार कर्राहे, अध्यक्षता खैरागढ़ विधायक श्रीमती यशोदा निलांबर वर्मा एवं विशिष्ट के रूप में राष्ट्रीय लोधी समाज उपाध्यक्ष कमलेश्वर वर्मा, भुखन जंघेल संरक्षक, टीक चंदेल संरक्षक, मूलचंद लोधी संरक्षक, श्रीमती तुसारिका चंदेल राष्ट्रीय लोधी समाज कार्यकारणी सदस्य, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पुष्पा वर्मा व श्रीमती निर्मला विजय वर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लोधी समाज श्रीमती सीमा कौशिक के कर कमलों से सम्पन्न हुआ।
खैरागढ़-सर्किल लोधी समाज खैरागढ़ के इस कार्यक्रम में लोधी समाज की परम्परा अनुसार प्रथम विवाहित बेटियों का भोजली महोत्सव पर उजेना संस्कार का कार्यक्रम किया जाता है, इस विलुप्त होती परंपरा को पुर्नजीवित करने हेतु सामुहिक उजेना का कार्यक्रम इसी महोत्सव में कराया गया तथा उक्त उजेनहिन 29 बेटियों का सम्मान साड़ी एवं श्रृंगार भेंटकर सर्किल लोधी समाज खैरागढ़ द्वारा किया गया। सभी उजेनहिन बेटियों द्वारा परम्परा अनुसार सामुहिक सुआ नृत्य किया गया।
सर्किल लोधी समाज खैरागढ़ द्वारा आयोजित भोजली महोत्सव पर जिले की सभी सर्किल को सुआ नृत्य प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु निमंत्रण दिया गया था, जिसके फलस्वरूप सर्किल खैरागढ़, सर्किल धमधा, सर्किल छुईखदान, सर्किल पाड़ादाह, सर्किल गंडई के बहनों ने प्रतियोगिता में भाग लिये। जिसमें प्रथम पुरस्कार जय तुलसी के चैरा सुआ नृत्य मुन्नी बाई एवं साथी ग्राम सहसपुर को 5001 रूपये, द्वितीय स्थान जय अम्बे सुआ नृत्य समूह कौशिल्या वर्मा एवं साथी दिलीपपुर को 3001 रूपये, तृतीय स्थान सतकबीर साहेब बालिका सुआ नृत्य मंडली मोना एवं साथी देवारीभाठ ने 1501 रूपये प्राप्त किया। उक्त कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ वेशभुषा का पुरस्कार अवंती सुआ नृत्य समूह कुमारी हुमंत वर्मा एवं साथी अवंती पब्लिक स्कूल खैरागढ़ ने 1100 रूपये प्राप्त किया। उक्त महोत्सव में भाग लेने वाले सभी प्रतियोगी समूह को सांत्वना पुरस्कार 701 रूपये सर्किल लोधी समाज खैरागढ़ द्वारा ससम्मान भेंट किया।
लोधी समाज के पारम्परिक त्यौहार भोजली पर्व है, जिसमें लोधी समाज के लोगो द्वारा सावन के शुक्ल पक्ष के नवमी के दिन घर-घर भोजली बोते हैं, जिसे भाद्र पक्ष के प्रथम दिन सामूहिक रूप से एक जगह इकठ्ठा कर अतिथियों द्वारा पूजा-अर्चना कराकर विसर्जन करते हैं। इसी परंपरा को निभाते हुए सर्किल लोधी समाज खैरागढ़ द्वारा पुरस्कार भी रखा गया था। जिसमें प्रथम पुरस्कार महिला लोधी समाज खैरागढ़ द्वारा कुमारी अम्बे वर्मा ग्राम दपका टेकापार को 1001 रूपये, द्वितीय पुरस्कार गणेश्वर बाई ग्राम देवारीभाट 701 रूपये, तृतीय पुरस्कार सविता वर्मा 501 रूपये, चतुर्थ पुरस्कार कुमारी निशा सहसपुर 301 रूपये एवं पंचम पुरस्कार कुमारी नम्रता वर्मा ग्राम कातलवाही को 101 रूपये को ससम्मान भेंट किया गया।
उपरोक्त प्रतियोगिता में समाज के वरिष्ट तुलाराम नेंगी, धुरूराम वर्मा, गोपी वर्मा, भुखन जंघेल, ईश्वर वर्मा ने निर्णायक की भुमिका निभाया।
सर्किल लोधी समाज खैरागढ़ द्वारा विगत दिनों समाजिक बैठक कर मृत्यु भोज में सादा भोजन, तथा मृत्यु उपरांत पितांड़ी उड़ाने पर पाबंदी एवं तालाब में चुड़ी उतराई के समय साड़ी भेट करने पर पाबंदी जैसे सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिये सर्किल लोधी समाज खैरागढ़ ने नियम बनाया गया, जिसके नियम को पालन करने वाले ग्रामों जिसमें ग्राम कातलवाही, ग्राम कुलीकसा एवं ग्राम टेकापार कला के समाज प्रमुखों को सम्मामिन किया गया।
उपरोक्त कार्यक्रम में सर्किल लोधी समाज में प्रकाश वर्मा, डेराराम वर्मा सर्किल अध्यक्ष गण्डई, निलांबर वर्मा, नीरज चंदेल, नीना विनोद ताम्रकार जनपद सदस्य, रिखी पटेल दशरिया मंडल अध्यक्ष लांजी, सोहन उरोड़ा लांजी, चुमेश लिल्हारे लांजी, रविन्द्र सिंह, मनराखन देवांगन, हरप्रसाद वर्मा, रोहित जंघेल, अरूण भरद्वाज, डॉ. राघव वर्मा, हरेन्द्र वर्मा, उत्तम चंदेल भिलाई, जितेन्द्र वर्मा घुमका, श्रीमती फुलमती वर्मा सरपंच घुमका, सर्किल सचिव ईश्वरी वर्मा, जगेश्वर वर्मा, मोहन वर्मा, अनुप वर्मा, राजेन्द्र वर्मा, लक्ष्मीकांत वर्मा, बंशीराम वर्मा, बालमुकुंद वर्मा, दशरथ वर्मा, श्रीमती राधा वर्मा पुष्पा वर्मा, श्रीमती द्रापती वर्मा जनपद सदस्य, श्रीमती तारा वर्मा, श्रीमती सुखवंती वर्मा, श्रीमती यशोदा वर्मा, अनिता वर्मा, श्रीमती पुष्पा जंघेल भिलाई, श्रीमती चंपा वर्मा सहित हजारों की संख्या में ग्रामीणजन व लोधी समाज के लोग उपस्थित रहे।
Comments