डोंगरगढ़ : मां बम्लेश्वरी की नगरी में रक्षाबंधन के अवसर पर प्रयास फाउंडेशन के द्वारा आइटीबीपी को जवानों के साथ रक्षाबंधन उत्सव मनाया गया, जिसमें विप्र फाउंडेशन की बहनों द्वारा देश की रक्षा करने वाले हमारे वीर जवानों को महिला बहनों द्वारा रक्षा सूत्र बांधकर तिलक बंधन कर मीठा खिलाकर उत्सव मनाया गया, जिसमें आइटीबीपी के 40वीं बटालियन के कमांडेंट गिरीश अंनत राय दत्ता के मार्गदर्शन में जवानों को रक्षा सूत्र बांधे। जवानों को बहनों ने रक्षा सूत्र बांधकर भारत माता एवं भारतीय संस्कृति की सुरक्षा करने का मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर नगर की विप्र फाउंडेशन एवं प्रयास फाउंडेशन की संरक्षिका अनुराधा शर्मा, उपाध्यक्ष प्रेमलता व्यास, कोषाध्यक्ष रुचि शर्मा एवं सदस्य राजश्री शर्मा, सोनल शर्मा एवं अन्य बहने उपस्थिति रही। बहन अनुराधा शर्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष हमारी संस्था के सदस्यों द्वारा सैनिकों को रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें पारिवारिक वातावरण प्रदान करते हुए राष्ट्र रक्षा के लिए सदैव मनोबल बढ़ाने का कार्य विगत 5 वर्षों से करते आ रहे हैं। आने वाले वर्ष में यह कार्यक्रम सामाजिक उत्सव के रूप में बनाने का संकल्प लिया गया है।
Comments