राजनांदगांव : प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की पहल पर राजनांदगांव जिले को क्रेडा के जोनल दफ्तर की सौगात मिली है। कांग्रेस सरकार में यहां से दुर्ग शिफ्ट किए गए सरकारी दफ्तरों को भी शीघ्र वापस यहां लाए जाने की भी तैयारी है।
उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने यह वायदा किया था कि वे राजनांदगांव से शिफ्ट किए गए सरकारी दफ्तरों को वापस यहां लाएंगे। इसी के तहत डॉ. सिंह ने क्रेडा के जोनल दफ्तर स्थापित करने शासन स्तर पर पहल की। सूत्रों ने बताया कि राज्य शासन ने इस प्रस्ताव पर तत्काल मंजूरी दे दी है। राजनांदगांव में अभी तक क्रेडा का जिला स्तर का दफ्तर था, लेकिन अब यहां जोनल दफ्तर शुरू होगा। इस दफ्तर के अधीन राजनांदगांव के साथ-साथ खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला- मानपुर-चौकी तथा बालोद जिले को शामिल किया गया।
Comments