पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया

पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया

 

 

गोलू कैवर्त संभाग प्रमुख छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय कसडोल में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस और चंद्रयान 03 के लैंडिंग को एक वर्ष पूर्ण होने के शुभ अवसर पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमे सभी बच्चो को प्रोजेक्टर के माध्यम के अंतरिक्ष में चंद्रयान 03 के लैंडिंग की विडियो को विस्तार पूर्वक दिखाया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य संतोष कुमार वर्मा ने सभी बच्चो को शुभकामनाएं दिए और अंतरिक्ष में किस तरह से हमारे वैज्ञानिक ने अपनी सफलता का झण्डा गाड़े उनके बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान किए और बताया कि आज के ही दिन चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर विश्व में सर्वप्रथम हमारे देश के वैज्ञानिक ने मेहनत से चंद्रयान 03 को सफलता पूर्वक स्थापित किया।

इस अवसर पर विद्यालय में बच्चो के लिए सेमिनार एवं कक्षा गतिविधियों का आयोजन भी किया था। तत्पश्चात राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस को बढ़ावा देने हेतु प्रतिज्ञा कराया गया इस कार्यक्रम को सफल बनाने में उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य ,सुरेंद्र साहू शिक्षक, समस्त शिक्षको और एक्टिविटी डिपार्टमेंट ने अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments