भाजपा के सदस्यता महाअभियान की कार्यशाला हुई, सदस्यता अभियान के लिये सावन, आभा, रविन्द्र व आलोक प्रभारी बने

भाजपा के सदस्यता महाअभियान की कार्यशाला हुई, सदस्यता अभियान के लिये सावन, आभा, रविन्द्र व आलोक प्रभारी बने

 

 

राजनांदगांव:  भारतीय जनता पार्टी की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर चलाये जाने वाले सदस्यता महाअभियान को लेकर आज जिला भाजपा कार्यालय में एक महती कार्यशाला संपन्न हुई, जिसमें सदस्यता अभियान को लेकर दी जाने वाली आवश्यक जानकारियों से उपस्थित कार्यकर्ताओं को अवगत कराया गया। पार्टी का सदस्यता अभियान 1 सितम्बर से प्रधानमंत्री मोदी जी की सदस्यता लेने के साथ प्रारंभ होगा, जो कई चरणों तक जारी रहेगा।

भाजपा मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कार्यशाला का शुभारंभ जिला उपाध्यक्ष आभा तिवारी के वंदेमातरम् से हुआ, फिर स्वागत भाषण पढ़ा गया, इसके बाद जिले के सदस्यता अभियान प्रभारी सावन वर्मा ने आवश्यक जानकारी दी फिर प्रदेश भाजपा के महामंत्री भरत लाल वर्मा ने पार्टी के इस कार्यक्रम को लेकर अपनी बात रखी, इसके बाद पीपीटी के माध्यम से ऑनलाईन सदस्यता लेने की जानकारी देते हुये बताया गया कि पार्टी की सदस्यता मिस्डकॉल के जरिये भी मिलेगी, हम चाहे तो नमों एप के माध्यम से भी सदस्यता ले सकते है। जिनके पास स्मार्ट फोन नहीं है वे सामान्य ढंग से सदस्यता ले सकते है, इसकी भी व्यवस्था पार्टी द्वारा की गई है। सदस्यता अभियान की सहसंयोजक आभा तिवारी ने सदस्यता को लेकर लोगों के मन में उठ रहे प्रश्नों का समाधान किया और कहा कि हम सरल ढंग से पार्टी के सदस्य बन भी सकते है और लोगों को बना भी सकते है।

पार्टी द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार कार्यशाला के मुख्य वक्ता महासमुंद के पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने कहा कि यह अभियान पार्टी की दृष्टि से आवश्यक है। पिछले 10 वर्षो के बाद पार्टी सदस्यता अभियान प्रारंभ कर रही है। शीर्ष से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को नये सिरे से सदस्यता लेनी है। राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर की कार्यशाला के बाद आज जिला स्तर की कार्यशाला हो रही है, इसके बाद मंडल स्तर पर कार्यशालाएं आयोजित कर शक्ति केन्द्र व बूथ केन्द्रों तक जाकर इस अभियान को सफल बनाया जायेगा। बैठक में सदस्यता हेतु जिला अभियान समिति की घोषणा की गई, जिसके अनुसार सावन वर्मा को संयोजक, सुश्री आभा तिवारी, रविन्द्र वैष्णव व आलोक श्रोती को सह-संयोजक बनाया गया। इसी प्रकार मंडल स्तर पर भी संयोजक व सह-संयोजकों की घोषणा की गई। जिसके अनुसार राजनांदगांव उत्तर मंडल संयोजक संदीप भट्टाचार्य, सहसंयोजक प्रदीप अवथनकर, सुरेन्द्र सिंह भाटिया व पंकज कुंजरेकर दक्षिण मंडल संयोजक रवि सिन्हा, सहसंयोजक विट्ठल भाई पटेल, कमलेश प्रजापति व बलवंत साव इसी तरह राजनांदगांव ग्रामीण मंडल में संयोजक आनंद साहू सहसंयोजक रमेश चन्द्राकर, गोविन्द देवांगन व गुलाब वर्मा, डोंगरगढ़ शहर संयोजक महेन्द्रभाई पटेल, सहसंयोजक लक्ष्मी यादव, विनीत यादव, अमित बोस, डोंगरगढ़ ग्रामीण संयोजक रेखराज वर्मा, सहसंयोजक धरमचंद वर्मा, रवि यादव, जितेन्द्र गेण्ड्रे, घुमका मंडल संयोजक ढालसिंह साहू, सहसंयोजक टाकेश सिन्हा, हरिशचंद सिन्हा, अर्जुन क्षत्रीय, डोंगरगांव मंडल संयोजक जागेश्वर यादव सहसंयोजक योगेश पटेल, डीकेश साहू, भावेश निक्की, लालबहादुर नगर संयोजक गिरवर साहू, संहसंयोजक अशोक वर्मा, जयपाल सिन्हा, प्रशांत कोड़ापे, छुरिया संयोजक आलोक मिश्रा, सहसंयोजक धन्ना यादव, नयनसिंह पटेल, पद्मभूषण साहू, कुमर्दा मंडल में संयोजक टुमेश्वर साहू, सहसंयोजक दिलेश्वर मानिकपुरी, भूपेन्द्र नायक, कोमल सिन्हा। बैठक के प्रारंभ में अतिथियों का पुष्पहार से स्वागत किया गया । कार्यशाला का संचालन जिला भाजपा महामंत्री रविन्द्र वैष्णव व आभार प्रदर्शन आभा तिवारी ने किया।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments