हरियाली और पर्यावरण के लिए पौधारोपण जरुरी

हरियाली और पर्यावरण के लिए पौधारोपण जरुरी

 

छुरिया:- छुरिया ब्लाक के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम बेंदाड़ी में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता घासी साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव, जिला कलेक्टर राजनांदगांव श्री संजय अग्रवाल जी, जिला पंचायत सीईओ, जनपद पंचायत सीईओ, तहसीलदार छुरिया, समाजसेवी श्री एमडी ठाकुर जी, भाजपा महामंत्री श्री संजय सिन्हा, श्री कामता प्रसाद साहू, श्री टीकम साहू, एवं पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जनसमस्या निवारण शिविर में वन विभाग की तरफ से विभाग द्वारा चलाए जा रहे जनहितकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए वन परिक्षेत्र अधिकारी बागनदी श्री अनिल कुमार बंम्बाडे ने बताया कि पेड़ पौधों का हमारे जीवन में बड़ा महत्व है। पर्यावरण संरक्षण में भी यह अहम भूमिका निभाते हैं। पौधारोपण को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ में किसान वृक्ष मित्र योजना, निशुल्क पौधा वितरण योजना, हरियाली प्रसार योजना, बांस बाड़ी योजना, एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई है, इससे किसानों को अतिरिक्त आय होगी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों की खाली पड़ी जमीनों पर पौधारोपण कर हरियाली लाना है ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ ही प्रदूषण के बढ़ते स्तर को कम किया जा सके। शिविर में कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने पौधा वितरण के बारे में वनविभाग से जानकारी प्राप्त की इस पर वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री अनिल बम्बाडे ने बताया कि क्षेत्र के किसानों की खाली पड़ी जमीनों पर पौधारोपण की कवायद शुरू कर दी है। किसानों को किसान वृक्ष मित्र योजना के तहत नीलगिरी और लाल चंदन के पौधे वितरण व रोपने की तैयारी की है। किसान वृक्ष मित्र योजना में प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान है रखा गया है ताकि किसानों की आय में वृद्धि हो सके। पौधे वन विभाग से निशुल्क दिया जा रहा है। वहीं इस जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वन विभाग द्वारा ज्यादा से ज्यादा लोगों को पौधा रोपण के लिए प्रेरित किया एवं शिविर में बढ़-चढ़कर लोगों को पौधा वितरण किया सुबह 11बजे से ही वनपाल श्री चंदूलाल हरदेल जी ने एक टीम बनाकर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत लोगों को पौधा वितरण किया। जिसमें सागौन, गुलमोहर,आम, अमरूद, आंवला, जामुन, काजू, नींबू, कटहल व कई औषधीय पौधे वितरण किया गया। इस दौरान उपवन मंडल अधिकारी श्री योगेश कुमार साहू जी , वन परिक्षेत्र अधिकारी बागनदी श्री अनिल बम्बाडे जी,सहायक परिक्षेत्र अधिकारी छुरिया श्री कृष्ण कुमार सोनी, श्री आदिल अहमद जी, श्री कय्यूम खान जी, श्री चंदूलाल हरदेल जी, वनरक्षक श्री रवीकुमार परसाई जी, लोकेश कुमार सलामे, प्रबंधक श्री कमलनारायण साहू,कमेल जी, रेंजर श्री चंद्रवंशी जी, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी हारुन मानिकपुरी एवं हजारों की संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments