छुरिया: संचालनालय आयुर्वेद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा यूनानी, सिद्ध एवं होम्योपैथिक (आयुष) छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशन एवं जिला आयुष अधिकारी राजनांदगांव के कुशल मार्गदर्शन में 23 अगस्त को एक दिवसीय विकासखंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला एवं भूमि पूजन का आयोजन किया गया। शिविर में नि:शुल्क आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक शिविर का आयोजन व रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु आयुष काढ़ा का वितरण चिरचारी खुर्द विकासखंड छुरिया जिला राजनांदगांव में किया गया।
शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमान भोलाराम साहू खुज्जी विधायक, गिरधारी लाल साहू कार्यकारी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुमरदा,डुमेश्वर साहू पूर्व जनपद सदस्य, कामता प्रसाद साहू उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुमरदा,श्रीमती चित्ररेखा साहू सरपंच ग्राम पंचायत चिरचारी खुर्द, कृष्ण कुमार साहू अध्यक्ष ग्राम विकास समिति,राजकुमार सिन्हा,पूरन नेताम,हरिराम पुजारी, देवेंद्र कुमार साहू, ऐन्द्र कुमार साहू ग्राम पटेल ग्राम के समस्त पंचगण व ग्राम की गणमान्य नागरिकों, शिविर प्रभारी डॉक्टर अनिरुद्ध पटेल, डॉक्टर वर्षा नागवंशी विशेषज्ञ चिकित्सक डॉक्टर तपेश्वर सिंह, डॉक्टर हर्षा चौरसिया के द्वारा भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना कर किया गया। जनप्रतिनिधियों ने नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से लोगों को चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराकर शासन की योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचाने के प्रयासो को खूब सराहना किया।इस शिविर में कुल 467 मरीजो का स्वास्थ्य प्रशिक्षण किया गया जिसमें लोगों को नि:शुल्क आयुर्वेदिक होम्योपैथिक औषधि एवं आयुष काढ़ा प्रदान किया गया नि:शुल्क औषधि वितरण के साथ ही शिविर में निशुल्क बीपी की भी जांच की गई। इस शिविर में डॉक्टर अनिरुद्ध पटेल, डॉ. वर्षा नागवंशी, डॉ.तपेश्वर सिंह आदि आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. हर्षा चौरसिया, होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी देवदास साहू, बसंत राजपूत, धीरजी सिन्हा, भारत सूर्यवंशी आदि आयुर्वेद फार्मासिस्ट तोमन लाल ठाकुर दीपक कुमार कोर्राम गजेंद्र ठाकुर, रुपेश कुमार औषधालय सेवक, शंकर लाल कंवर, तेजपाल यादव, छगन राम वर्मा योग प्रशिक्षक इत्यादि ने अपनी सेवाए दी।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments