युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया में दोषपूर्ण प्रक्रिया का पुरजोर विरोध करेंगे : डॉ भूपेंद्र गिलहरे

युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया में दोषपूर्ण प्रक्रिया का पुरजोर विरोध करेंगे : डॉ भूपेंद्र गिलहरे

 

गोलू कैवर्त संभाग प्रमुख छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी युक्तियुक्तकरण आदेश पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए छत्तीसगढ़ वरिष्ठ व्याख्याता संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ भूपेन्द्र गिलहरे ने कहा कि युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया का स्वागत करते हुए छ ग शासन द्वारा बनाए गए युक्तियुक्तकरण विषगतिपूर्ण नियम का पुरजोर विरोध किया है। डॉ भूपेन्द्र गिलहरे ने बताया कि शासन द्वारा बनाए गए युक्तियुक्तकरण नियम से प्राथमिक एवम् पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ाने वाले शिक्षकों के साथ पढ़ने वाले बच्चे भी प्रभावित होंगे। डा गिलहरे ने आगे कहा कि इस नियम पूरे छ ग में संचालित लगभग बत्तीस हजार स्कूल बंद हो जाएंगे वही बयालीस हजार शिक्षकों का भविष्य दो धारी तलवार के बीच लटके होंगे। युक्तियुक्तकरण नियम में 2008 में बनी विद्यालयीन सेटअप को प्रभावित करके शासन नए सिरे से नवीन सेटअप लागू करना चाहती है जिसका प्रदेश में संचालित सभी शैक्षिक संगठनों के साथ छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन कड़ा विरोध प्रकट करते हुए बड़ा आंदोलन का शंखनाद किया है।

राजधानी रायपुर में सभी शैक्षिक संगठनों के प्रदेश अध्यक्षों का छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक महासंघ के आह्वान पर बैठक आहूत किया गया था जिसमें छ ग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रदेश संयोजक कमल वर्मा के नेतृत्व एवम् समस्त शैक्षिक संगठनों के प्रांताध्यक्षो के संयुक्त तत्वाधान में छत्तीसगढ़ शासन के मुखिया विष्णु देव साय मुख्यमंत्री को विषंगतिपूर्ण युक्ति युक्तिकरण नीति के दुष्प्रभावों के बारे तथ्यात्मक जानकारी देकर अवगत कराया जावेगा। जिसके लिए सर्वप्रथम 27 अगस्त 2024 को समस्त शैक्षिक संगठनों के प्रदेश अध्यक्ष गण फैडरेशन के प्रदेश संयोजक कमल वर्मा के नेतृत्व में मंत्रालय महानदी भवन पहुंचकर स्कूल शिक्षा सचिव को माननीय मुख्यमंत्री एवम् स्कूल शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। यदि बातचीत से समस्या का समाधान नहीं निकलने की स्थिति में फेडरेशन के संयोजकत्व में 16 सितंबर 2024 को राज्य स्तरीय एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में प्रमुख रूप से छ ग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रदेश संयोजक कमल वर्मा, सचिव राजेश चटर्जी, चंद्रशेखर तिवारी , ओंकार शाह, जी आर चंद्रा, गवर्नमेंट एम्प्लॉय वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार नवरंग, छ ग प्रदेश संयुक्त शिक्षक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राजनारयण द्विवेदी, शालेय संयुक्त शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष केदार जैन, छ ग वरिष्ठ व्याख्याता संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ भूपेन्द्र गिलहरे, छ ग शिक्षक सेवी कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष चेतन बघेल, छ ग संकूल समन्वयक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम राय, प्रधान पाठक संघ के अध्यक्ष मनोज साहू , यशवंत वर्मा सहित भूपेन्द्र बनाफर, शंकर साहू, अनिल टोप्पो, धर्मेंद्र बंजारा, शिव सारथी, सुखनंदन यादव, छोटेलाल साहू, एवन दास बंजारे, अनिल टंडन, मुन्ना मनहरे, ललित बिजौरा, सहित बड़ी संख्या में प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष गण उपस्थित थे।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments